भोपाल। 7 मई को रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती है। जिसको लेकर देशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जाने है। जहां पर एक ऐसा मंच तैयार किया जाने वाला है। जो साहित्यप्रेमियों को एक मंच पर जोड़ सके। उन्हें एक कतार पर लेकर आएं। ऐसे में हम आज बात करेंगे उनके प्रसिद्ध उपन्यास गोरा की। जिसे आज पढ़े जाने की सबसे ज्यादा जरूरत है।
हर व्यक्ति से जुड़ा है गोरा उपन्यास
गोरा उपन्यास एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है। जो बहुत नियम धर्म का पालन करता है। जिसके लिए ये बहुत मायने रखता है। कि वो जिन लोगों के साथ जुड़ा हुआ है। उनका जाति-धर्म क्या है। वो किस धर्म है। जिसके चलते वो अपनी मां के अलावा किसी और व्यक्ति के हाथ का खाना नहीं खाता है। जिसका नाम गोरा है। ऐसे में उसके जीवन में एक ऐसा समय आता है। जहां उसे ये आभास होता है । कि मनुष्य का सबसे बड़ा धर्म ही मानव सभ्यता का कल्याण करना है। वो ऐसे धर्म का उपासक है। जिसके भगवान सबके देव है। जिनके द्वार सभी के लिए खुले है। जो उसे वास्तव में एक सच्चा मनुष्य बनने में मदद करता है।


Comments