अहमदाबाद । आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल का फाइनल मुकाबला खेला गया। जहां पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस आपस में भिड़ी । इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान
रजत पाटीदार की शानदार कप्तानी ने टीम को दूसरी बार फाइनल की ट्रॉफी दिलाई।
आईपीएल फाइनल जीतने वाली बनी चौथी टीम
बता दें कि मुंबई इंडियंस और चैन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल की 5-5 बार ट्रॉफी जीती है। वहीं दूसरी तरफ कोलकाता नाइट राइडर्स ने 3 बार आईपीएल की ट्रॉफी जीती है। जिसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2 ट्रॉफी जीतने वाली चौथी टीम बन गयी है। इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स, डेक्कन चार्जर्स, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस ने 1-1 बार फाइनल की ट्रॉफी जीती है।
दिग्गजों के साथ लिया जाएगा पाटीदार का नाम
बता दें कि आज रजत पाटीदार ने सिर्फ आईपीएल में फाइनल नहीं जीता है। बल्कि अपना नाम महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा के साथ कर लिया है जिनकी कप्तानी के बदौलत टीम ने लगातार दो बार फाइनल ट्रॉफी अपने नाम की। जहां चैन्नई सुपर किंग्स ने 2010 और 2011 में लगातार ट्रॉफी जीती। वहीं मुंबई इंडियंस ने 2020 और 2021 में फाइनल ट्रॉफी अपने नाम की।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दूसरी बार जीती आईपीएल की ट्रॉफी
Comments