दिल्ली। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी की इटली यात्रा को लेकर तंज कसा है। कहा कि यहां पर आर्थिक तूफान सर पर है। और देश के पीएम मोदी इटली में ट्रांफी बांट रहे है।
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर कसा तंज
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम के इटली दौरे को लेकर तंज कसा है। कहा है कि एक तरफ देश में आर्थिक हालात खराब हो रहे है। आर्थिक तूफान सिर रहै। वहीं हमारे पीएम इटली में जाकर ट्रांफी बांट रहे है।
राहुल गांधी ने किया पोस्ट
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आर्थिक तूफान सर पर है। हमारे प्रधानमंत्री इटली में जाकर ट्रांफी बांट रहे है। देश के युवा, महिला और किसान और मजदूर सब रो रहे है। पीएम हंसकर रील बना रहे है। दूसरी तरफ बीजेपी वाले ताली बजा रहे है।
मेलोडी मामले को लेकर बोला हमला
आपको बता दें कि राहुल गांधी ने मेलोडी मामले को लेकर पीएम मोदी पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने देश में चल रहे आर्थिक संकट को लेकर पीएम पर हमला किया है। साथ ही इस पूरे मामले को नेतृत्व की एक नौटंकी करार किया है।
मेलोडी इस कारण चर्चा में आया
बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने इटली दौरे के दौरान इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को 'मेलोडी' टॉफी भेंट की है। जिसके बाद पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने सोशल मीडिया पर टॉफी को लेकर पीएम मोदी को धन्यवाद किया। जब से मेलोडी टॉफी चर्चा में है।

Comments