दोनों टीमें एक-एक बार जीत चुकी है फाइनल ट्रॉफी
भोपाल। 31 मई मार्च यानि की रविवार को आईपीएल का फाइनल मुकाबला होने जा रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस दोनों एक दूसरे से भिड़ेगी। जहां एक और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टीम को दूसरी बार फाइनल तक पहुंचाया है। वहीं दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने शतक लगाकर राजस्थान को हराकर टीम की फाइनल में जगह बनाई है।
पाटीदार ने टीम को दिलाई फाइनल की ट्रॉफी
बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फाइनल में पहुंची है। इससे पहले भी वो चार फाइनल में पहुंच चुकी है। लेकिन रजत पाटीदार के शानदार के नेतृत्व के कारण में पिछले साल फाइनल में न सिर्फ पहुंची बल्कि पहली बार आईपीएल फाइनल की टॉफी भी जीती। ऐसे में कल का मैच देखना बड़ा ही दिलचस्प होने वाला है।
गिल की कप्तानी ने टीम की फाइनल में बनाई जगह
बता दें कि गुजरात टाइटंस तीसरी बार फाइनल में पहुंची है। जबकि टीम 2022 में एक बार फाइनल टॉफी भी जीत चुकी है। लेकिन इस बार टीम को फाइनल में जाने का पूरा श्रेय कप्तान शुभमन गिल को जाता है। जिनकी शानदार बैटिंग और बॉलिंग ने टीम को फाइनल में पहुंचाने में मदद की है।
Comments