दिल्ली। पीएम मोदी ने लोगों से देश की आर्थिक हालत देखते हुए सोना न खरीदने की अपील की थी। जिसके कुछ दिन बाद ही सोना 9000 और चांदी 22000 हजार मंहगा हो गया है। बता दें कि दोनों की इंपोर्ट डयूटी 6 से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दी गयी है। जिसका असर सोने चांदी के भाव में साफ देखा जा रहा है।
बुधवार को जारी किया गया था आदेश
केंद्र ने सोने चांदी में इंपोर्ट डयूटी बढ़ाने के संबंध में बुधवार को आदेश जारी किया गया था। जिसके बाद सराफा बाजारों में सोना 9 हजार और चांदी 2000 मंहगी हो गयी है। 10 ग्राम सोने का भाव 9,345 से 1,60,977 पहुंच गया है। जबकि 1 किलो चांदी का भाव 22,853 से 2,87,720 रूपये हो गया है।
इस कारण 15 प्रतिशत लगी कस्टम डयूटी
आपको बता दें कि सरकार ने सोने पर पहले तो बेसिक कस्टम डयूटी 10 प्रतिशत लगाया है। उसके बाद 5 प्रतिशत एगीकल्चर इंफ्रास्टक्चर डेवलमेंट सेंस लगाया है। जिसके बाद इंपोर्ट डयूटी 6 प्रतिशत से सीधे 15 प्रतिशत पर पहुंच गयी है। जो 2024 में वित्तमंत्री ने 15 से घटाकर 6 प्रतिशत की थी।
13 मई 2026 सोने की कीमत
- 14 कैरेट- 94,172
- 18 कैरेट- 1,20,733
- 22 कैरेट- 1,47,455
- 24 कैरेट- 1,60,977
सोना मंहगा होने के ये है कारण
मिडिल ईस्ट तनाव- बता दें कि मिडिल ईस्ट तनाव के चलते निवेशकों के लिए सबसे सुरक्षित सोना माना जा रहा है। जिसके चलते वो सोने में निवेश कर रहे है।
डॉलर गिरने से सोने की बढ़ी मांग- बता दे कि डॉलर का दाम गिर गया है। जिसके चलते वैश्विक और घरेलु बाजार में इसकी मांग बढ़ गई है।
चांदी बढ़ने के ये मुख्य कारण
ईवी और सोलर सेक्टर में बढ़ी मांग- बता दें कि ईवी और सोलर सेक्टर में चांदी के इस्तेमाल से इंड्रस्टी में इसकी मांग बढ़ी है।
चांदी का स्टाक हुआ कम- बता दें कि चांदी का स्टाक दुनिया के प्रमुख एक्सेजों में घट गया है। जिसके कारण चांदी की मांग बढ़ गई है।
सोने के बढ़े दाम- सोने के दाम आसमां छू जाने पर निवेशक सोने की तुलना में चांदी में निवेश कर रहे है। जिसके कारण चांदी की मांग बढ़ी है।
Comments