भोपाल। मशहूर शायर और गजलकार डॉ. बशीर बद्र का गुरूवार को निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वो लंबे समय से डिमेंशिया बीमारी से ग्रसित थे। उन्होंने भोपाल में अपने आवास में 91 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके निधन से साहित्य जगत में शोक की लहर है।
लोगों को मुंह जुबानी याद है शेर
अपनी शायरी और शेर, गजलों के लिए जाने वाले डॉ. बशीर बद्र को शायद ही कोई होगा जो जानता नहीं होगा। उनके शेर हर किसी को मुंह जुबानी याद है। जो समसमयिक घटना से लेकर हर उस चीज पर लिखते थे। जो हमारे आसपास घटित हो रही है।
डॉ. बशीर बद्र की मशहूर शायरी
उजाले अपनी यादों के हमारे साथ भी रहने दो
न जानें किस गली में जिंदगी की शाम हो जाएं।
कुछ तो मजबूरियां रही होंगी
यूं ही कोई बेवफ़ा नहीं होता।
लोग टूट जाते है एक घर बसाने में
तुम तरस भी नहीं खाते बस्तियां जलाने में।
दुश्मनी जमा करों लेकिन ये गुंजाइश रहे
जब कभी हम दोस्त हो जाएं तो शर्मिदा न हो।
घरों पर नाम थे नामों के साथ औदों थे
बहुत तलाश किया लेकिन कोई आदमी न मिला।

Comments