भोपाल। खबर मप्र की राजधानी भोपाल से है। जहां पर आईपीएस की बेटी ने आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि नाबालिग बेटी को 16 साल पहले गोद लिया गया था। जानें क्या है पूरा मामला
ये है पूरा मामला
आपको बता दें कि आईपीएस संजीव कंचन की नाबालिग बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसकी उम्र 17 साल की थी। जो 11वीं की छात्रा बतायी जा रही है। जिस समय उसने ये कदम उठाया उस समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। घर वापस आने पर माता-पिता ने बेटी का शव फांसी के फंदे से लटका पाया। जिसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।
16 साल पहले लिया था गोद
बता दें कि पुलिस की जानकारी में सामने आया है। कि वो आईपीएस की सगी बेटी नहीं थी। बल्कि 16 साल पहले उसे आईपीएस अधिकारी ने सरकारी प्रक्रिया के अनुसार गोद लिया था। इसके अलावा अधिकारी का एक बेटा भी है। जो मानसिक रूप से बीमार है।
पुलिस ने मामले की जांच की शुरू
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। नाबालिग के दोस्तों से बातचीत की जा रही है।
Comments