एनसीआरबी के डेटा ने किया चौंकने वाला खुलासा
भोपाल। आज भले ही हम 2026 में पहुंच गए है। लेकिन कुछ बेड़ियों को हम आज भी नहीं तोड़ पाएं है। जिसके चलते लड़कियां मौत को गले लगा रही है। अपने भोपाल की ट्विवशा शर्मा और यूपी की दीपिका नागर का मामला तो सुना ही होगा जिन्होंने दहेज उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या कर ली। ये कोई एक दो मामले नहीं है। इसको लेकर एनसीआरबी का डेटा हमें डराता है। जिसके मुताबिक भारत में औसतन हर दिन 16 महिलाएं दहेज उत्पीड़न के चलते अपनी जान गंवाती है।
एनसीआरबी के डेटा ने किया खुलासा
बता दें कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के मुताबिक भारत में 2024 के दौरान दहेज हत्या मामले 5737 दर्ज हुए थे। यानी की औसतन हर दिन 16 लड़कियों की जान गई है।
यूपी में दीपिका नागर का चर्चित मामला
अभी हाल ही में ग्रेटर नोयडा की दीपिका नागर की आत्महत्या का मामला सामने आया है। जहां करोड़ों की राशि देने के बावजूद दीपिका के ससुराल वाले उसे प्रताड़ित कर रहे थे। उसके साथ मारपीट कर रहे थे। जिससे तंग आकर दीपिका ने आत्महत्या कर ली।
भोपाल की ट्विवशा शर्मा का मामला
वहीं मप्र की राजधानी भोपाल से भी एक मामला सामने आया है। जहां रिटायर जज गिरिबाला सिंह की बाबू ट्विवशा शर्मा ने आत्महत्या कर ली। जिनकी की मौत के बाद परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इसके अलावा ग्वालियर में नवविवाहित ने शादी के एक साल बाद ही दहेज प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली है। परिवार वालों का कहना है कि शादी में कार 10 तोला सोना देने के बावजूद प्रताड़ित किया जा रहा था।
हर दिन 16 महिलाओं की मौत
एनसीआरबी के डेटा के मुताबिक बीतों वर्षों की तुलना में दहेज उत्पीड़न के मामले में कमी जरूर आयी है। लेकिन उसके बावजूद आकड़े चौकने वाले है। जहां 2017 में दहेज हत्या के मामले 7 हजार से ज्यादा दर्ज हुए थे। वहीं 2024 में 5737 रह गए है। इसके बावजूद औसतन भारत में हर दिन 16 लड़कियां दहेज उत्पीड़न के चलते अपनी जान गंवा रही है।
यूपी, बिहार में सबसे ज्यादा मामले हो रहे दर्ज
आपको बता दे कि दहेज हत्या मामले में यूपी सबसे टॉप पर है। जहां पर 2038 दहेज हत्या के मामले दर्ज हुए है। जो पूरे देश के कुल मामलों का एक तिहाई ज्यादा है। वहीं बिहार में 1078 मौत दर्ज की गई है। यानी यूपी बिहार मिलकर दहेज हत्या के मामले सबसे ज्यादा दर्ज हुए है। इसके अलावा उत्तराखंड में सबसे ज्यादा दहेज अपराध दर्ज किए गए। दूसरे नंबर पर बिहार तीसेर नंबर पर कर्नाटक है।
1961 में आया था दहेज निषेध कानून
हालांकि आजादी के बाद ही दहेज जैसे कुरीतियों को खत्म करने की मांग चल रही थी। जिसके बाद संविधान लागू होने के बाद सन् 1961 में भारत में दहेज निषेध कानून लागू किया गया था। इसके मुताबिक दहेज लेना और देना दोनों को अपराध की श्रेणी में रखा गया था। इसके बावजूद स्थिति में ज्यादा परिवर्तन नहीं दिख रहा है। विशेषज्ञ की मानें तो ये केवल कानून लाने से नहींं बल्कि समाज की मानसिकता बदलने से होगा।
समाज में मान-सम्मान का प्रतीक है दहेज
महिला अधिकार कार्यकर्ताओं का कहना है। कि दहेज सामाजिक मान सम्मान का प्रतीक माना जाता है। जब तक शादी को दिखावा माना जाएगा। तब ये दहेज से जुड़ी हिंसा खत्म होने का नाम नहीं लेगी।
Comments