Skip to main content

ईरान ने किया बड़ा ऐलान, 30 दिन में खोलेगा होर्मुज



मिडिल ईस्ट ने खबर को लेकर लगाई मुहार

भोपाल। होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर मिडिल ईस्ट से एक बड़ी खबर सामने आयी है। बता दें कि ईरान होर्मुज खोलने को तैयार हो गया है। ईरान ने कहा कि 30 दिनों में ईरान होर्मुज मार्ग में कर्मशियल जहाजों को फिर से आवाजाही करने की अनुमति दे देगा। हालांकि इस दौरान उसने कहा है कि पहले जैसी सुरक्षा और रणनीतिक स्थिति नहीं होगी।


दुनियाभर को मिली राहत की खबर

बता दें कि ईरान ने ऐलान किया है। 30 दिनों में स्टेट ऑफ होर्मुज से जाने वाले जहाजों की संख्या पहले जैसी हो सकती है। यानी की जंग से पहले जितने जहाज आवाजाही करते थे वो फिर से यहां पर आ जा सकेंगे। जिससे दुनिया ने राहत की सांस ली है।

दुनिया की है लाइफलाईन होर्मुज

बता दें कि दुनिया के लिए होर्मुज सिर्फ एक मार्ग नहीं बल्कि उनके लिए लाइफलाईन है। जहां से बड़ी मात्रा में गैस, तेल ले जाया जाता है। जो दुनिया भर के लिए एक निकासी द्वार है। युद्ध के चलते दुनियाभर में ईधन को लेकर संकट खड़ा हो गया है। जिसके बाद होर्मुज को पहले जैसा खोलने से दुनिया को राहत मिल सकती है। जिसकी जानकारी तसनीम समाचार एंजेसी के हवाले से आयी है।

दुनियाभर में तेल के दाम पर पड़ रहा असर

बता दें कि होर्मुज मार्ग बंद होने से दुनिया भर में तेल और गैस का संकट गहरा गया है।  इस रास्ते जाने वाले जहाजों में डर बैठ गया है। अगर वो इस रास्ते से जाते है। तो उन पर हमला किया जा सकता है। जिसके चलते दुनियाभर में तेल की सप्लाई धीमी हो गई है। जिसका प्रभाव दुनियाभर के तेल बाजारोंं पर साफ नजर आ रहा है।

ट्रंप ने एमओयू को लेकर कहीं ये बातें

वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने समझौते के बारें में जानकारी देते हुए कहा कि अमेरिका, ईरान और कुछ देशों के बीच समझौता लगभग तय माना जा रहा है। इस डील में होर्मुज खोलना शामिल है।

पाक के पीएम का बयान

आपको बता दें कि पाक ईरान और अमेरिका के बीच चल रही तानतनी के बीच मध्यस्थता कर रहा है। पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने कहा कि उनके देश ने ईरान के नेताओं से बात की है। जो बातचीत काफी अच्छी रही है। अमेरिका और ईरान के बीच अगली बातचीत जल्द होने के आसार है।

होर्मुज से भारत को क्या फायदा 

बता दें होर्मुज मार्ग खोलने का फायदा भारत को भी होगा। भारत अपनी जरूरत का 80 प्रतिशत कच्चा तेल खरीदता है। जिसका बड़ा भाग इसी जगह से होकर गुजरता है। ऐसे में ये मार्ग खुलना भारत के लिए अच्छी खबर होगी। क्योंकि होर्मुज मार्ग बंद होने से भारत को लंबे रास्ते से होकर आना पड़ रहा है। जिसके लिए भारत को अधिक पैसे खर्च करने पड़ रहे है। मार्ग खुलने से भारत के खर्च में कमी आएंगी। आयात-निर्यात में फायदा होगा।

दुनिया के लिए राहत
 
अगर होर्मुज मार्ग वापस से खोला जाता है। तो दुनिया में चल रही गैस और तेल की कमी दूर होगी। चीजें के दाम स्थिर रहेंगे। 

Comments

Popular posts from this blog

सलमान खान की 'मातृभूमि' को सेंसर बोर्ड की मंजूरी, 4 दिसंबर को होगी रिलीज: salman-khan-matrubhumi-cbfc-ua-16-plus

सलमान खान  (Salman Khan) की फिल्म 'मातृभूमि' को आखिरकार सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC)  (CBFC certificate) ने फिल्म को UA 16+ सर्टिफिकेट  दिया है। करीब 2 घंटे 34 मिनट की यह फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज (Matrubhumi release date) होगी। इस फिल्म का नाम पहले 'बैटल ऑफ गलवान' रखा गया था। लेकिन बाद में मेकर्स ने इसका नाम बदलकर 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' कर दिया। फिल्म की रिलीज डेट भी कई बार बदली गई, जिसकी वजह से दर्शकों को इसका इंतजार करना पड़ा। ये भी पढ़ें... https://poojabhopal.blogspot.com/2026/09/blog-post_28.html सेंसर बोर्ड ने क्या सर्टिफिकेट दिया? सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि ' (Matrubhumi movie) को मुंबई रीजनल ऑफिस से सेंसर बोर्ड की मंजूरी मिली है। फिल्म को UA 16+ (Unrestricted Public Exhibition with Parental Guidance)  रेटिंग दी गई है। इसका मतलब है कि 16 साल से कम उम्र के बच्चे माता-पिता की देखरेख में फिल्म देख सकते हैं। CBFC (Central Board of Film Certification)  की वेबसाइट के मुताबिक, ...

रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 19वें दिन 12.70 करोड़, 64% गिरी कमाई: ramayana-box-office-collection-day-19

समझें क्या है पूरा मामला? रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' (Ranbir Kapoor Ramayana) बॉक्स ऑफिस (Ramayana Box Office Collection)  पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने दुनियाभर में 1,700 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही यह 1,700 करोड़ (Ramayana 1000 Crore Net) क्लब में शामिल होने वाली पांचवीं भारतीय फिल्म बन गई है। हालांकि, तीसरे सोमवार को फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 19वें दिन भारत में 12.70 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन (Ramayana Day 19 Collection) किया। इससे एक दिन पहले यानी रविवार को फिल्म ने 35.60 करोड़ रुपए कमाए थे। इस हिसाब से कमाई करीब 64.3% गिर गई। ये भी पढ़ें... https://poojabhopal.blogspot.com/2026/11/1-ramayana-part-1-oscar-submission.html दुनिया भर में 1,704 करोड़ रुपए की कमाई सैकनिल्क के मुताबिक, 'रामायण' का दुनियाभर में कुल कलेक्शन 1,704.65 करोड़ रुपए हो गया है। भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 955.45 करोड़ रुपए पहुंच चुका है। यानी 1,000 करोड़ रुपए का आंकड़ा छूने के लिए फिल्म को अभी 44.55...

महिला हॉकी: भारत ने चीन को 3-1 से हराकर चौथी बार जीता खिताब: womens-asian-champions-trophy-india-win

भोपाल: भारतीय महिला हॉकी टीम ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। भोपाल में शनिवार को खेले गए महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी (Women's Asian Champions Trophy) के फाइनल में भारत ने चीन को 3-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने चौथी बार इस खिताब पर कब्जा कर लिया। मैच में एक समय चीन आगे चल रहा था, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारत की ओर से दीपिका ने दो गोल किए, जबकि इशिका ने एक गोल दागा। इस जीत के साथ भारतीय टीम इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम बन गई है। चीन ने पहले गोल करके बनाई बढ़त फाइनल मुकाबले की शुरुआत भारत के लिए आसन नहीं रही। चीन ने पहले गोल करके भारतीय टीम पर दबाव बना दिया। चीन की खिलाड़ी चेन युजुन ने 24 मिनट 55 सेकेंड में गोल किया। इसके साथ ही चीन 1-0 से आगे हो गया। भारतीय टीम ने हार नहीं मानी और लगातार गोल करने के मौके तलाशती रही। आखिरकार तीसरे क्वार्टर में दीपिका ने 37 मिनट 50 सेकेंड पर गोल करके स्कोर 1-1 कर दिया। इसके बाद भारतीय टीम ने तेजी से खेलना शुरू किया। करीब सवा तीन मिनट बाद इशिका ने 41 मिनट 15 सेकेंड पर गोल दागकर भारत को 2-...