स्टालिन के बाद अगले मुख्यमंत्री बने थलापति विजय
तमिलनाडु। तमिलनाडु की सियासत में आज एक बार फिर ये सिद्ध हो गया है। कि साउथ की जनता के लिए उनके अभिनेता सिर्फ फिल्मों में उनके हीरों नहीं बल्कि असल जिंदगी में भी उनके हीरों है। जो जब भी चुनाव में खड़े होते है। तो जनता उन्हें चुनाव जीतती थी। और उन्हें सीएम पद की ओर ले जाती है। इसी कड़ी में आज तमिलनाडु में तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) के अध्यक्ष थलापति विजय ने सीएम पद की शपथ ली है।
108 से 120 विधायकों का मिला समर्थन
बता दें कि तमिलनाडु में विधानसभा की 234 सीटें है। जिसमें से विजय ने 108 सीटों पर विजय हासिल की थी। जबकि सरकार बनाने के लिए विजय को 118 निर्वाचित विधायकों का समर्थन चाहिए था। जिसके बाद विजय ने कांग्रेस समेत अन्य पार्टी के विधायकों से समर्थन पाकर अपनी सरकार बनायी।
पार्टी - विधायकों का समर्थन
कांग्रेस 5 पांच विधायक
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) 2 विधायक
सीपीआई ( एम) 2 विधायक
मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) 2 विधायक
विदुथालाई चिरुथैगल कच्ची (वीसीके) 2 विधायक
सीएम बनते ही लिए 3 बड़े फैसले
विजय ने सीएम बनते ही तीन बड़े ऐलान किये है। जिसके तहत महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक स्पेशल ट्रास्क फोर्स बनेगा। हर घर को 200 फ्री यूनिट बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। लोगों को नशे से दूर करने के लिए हर जिले में विशेष बल बनाया जाएगा।
कई नेता राजनीति में आजमा चुके है किस्मत
बता दें कि ऐसा कोई पहली बार नहीं हो रहा है। जब कोई फिल्म अभिनेता तमिलनाडु का सीएम बन रहा है। इससे पहले भी कई अभिनेता तमिलनाडु के सीएम बन चुके है। जो फिल्म का करियर छोड़ राजनीति में अपनी जगह बना चुके है। जिनमें करूणानिधि, जयललिता जैसे दिग्गजों के नाम प्रमुख है।
जानें कौन हैं विजय
- पूरा नाम- जोसेफ विजय चंद्रशेखर
- जन्म- 22 जून 1974, चेन्नई, भारत
- प्रोफेशन- अभिनेता, समाजसेवा, डांसर
- शुरूआती करियर- वेत्री फिल्म से की शुरूआत
- आखिरी फिल्म- जन नायकन रिलीज डेट अटकी
- राजनीति में रखा कदम- 2024 टीवीके की घोषणा

Comments