भोपाल। देशभर में आज बुद्ध पूर्णिमा मनायी जा रही है। बता दें कि आज ही के ही भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी उनका जन्म और उनका महापरिनिर्वाण आज ही के दिन हुआ था। जिसका हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इस दिन दान करने, स्नान करने का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से सभी तरह के पाप नष्ट होते है।
बुद्ध पूर्णिमा क्यों मानी जाती है खास
बता दें कि आज की पूर्णिमा को वैशाख पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन बौद्ध धर्म की स्थापना करने वाले भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था। जिन्हें आज ही के दिन ज्ञान प्राप्त हुआ था। आज ही के दिन उनका जन्म और उनका महापरिनिर्वाण हुआ। ये दिन घटनाएं एक ही दिन हुई थी। जिससे इसका महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है।
हिंदू धर्म में बुद्ध पूर्णिमा का है विशेष महत्व
बता दें कि आज के दिन हिंदुओं में पितरों का तर्पण करने का विशेष महत्व है। साथ ही इस दिन व्रत करने, दीपदान करने का विशेष महत्व होता है। इस दिन मंदिरों में दान, पुष्य किया जाता है। पवित्र नदियों में स्नान करने का विशेष महत्व माना जाता है।
बुद्ध पूर्णिमा पर बधाई संदेश
- शांति जिनका शस्त्र है जिनका मौन ही अस्त्र है। जो दुनिया को देते हर परेशानी से मुक्ति ऐसे हमारे भगवान गौतम बुद्ध है।
- गौतम बुद्ध जिनका नाम जिनके आगे दुनिया झुकाती शीश है। ऐसे हमारे भगवान गौतम बुद्ध है।

Comments