भोपाल। भारत पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय खेल नहीं खेलेगा। जिसको लेकर भारत के खेल मंत्रालय ने एक बार फिर प्रतिबद्धता दोहराई है। साफ लहजे में कहा है कि भारत पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह के द्विपक्षीय खेलों में हिस्सा नहीं लेगा।
पहलगाम आतंकी घटना के बाद लिया था फैसला
बता दें कि बीते वर्ष जम्मू कश्मीर में आतंकी हमला हुआ था। जिसमें नाम धर्म पूछकर आतंकियों ने हिंदू लोगों को मौत के घाट उतारा था जिसके बाद से ही भारत पाकिस्तान से दूरी बनाएं हुए है। इसी को ध्यान रखते हुए भारत पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह के खेल नहीं खेलेगा।
मल्टीनेशनल खेलों में नहीं रहेगी रोक
बता दें कि अंतराष्ट्रीय स्तर पर खेले जाने वाले खेलों में किसी भी तरह की रोक नहीं रहेगी। उसमें भारत हिस्सा लेगा। और जरूरत के मुताबिक पाकिस्तान के साथ खेल भी खेलेगा। लेकिन रही बात द्विपक्षीय खेल की तो वो भारत पाकिस्तान के साथ नहीं खेलेगा। न भारत पाकिस्तान में द्विपक्षीय खेल खेलने जाएंगा। न पाकिस्तान को भारत में खेल खेलने की अनुमति देगा।

Comments