Skip to main content

NEET case heard in Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में नीट पेपर लीक मामले को लेकर हुई सुनवाई



दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में नीट यूजी परीक्षा के पेपर लीक मामले से जुड़ी याचिकाओं को लेकर शुक्रवार को सुनवाई हुई। सरकार की ओर से सॉलिस्टिचर जनरल तुषार मेहता ने बताया कि पीएम मोदी खुद इस मामले को लेकर नजर बनाएं हुए है। इसमें किसी तरह की कोई चूक न हो इसका वो विशेष ध्यान रख रहे हैं।

जबावदेही की जानी चाहिए तय

सुप्रीम कोर्ट ने नीट यूजी परीक्षा के पेपर लीक मामले से जुड़ी याचिका पर सुनवाई की। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि ऐसे मामले में जवाबदेही तय की जानी चाहिए।  यूपीएससी का पेपर कभी लीक नहीं हुआ एनटीए को यूपीएससी से सीखना चाहिए। 

जस्टिस नरसिम्हा ने की सुनवाई

मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस नरसिम्हा ने शिक्षा मंत्रालय से नीट यूजी परीक्षा की परीक्षाओं की जांच से जुड़ी जानकारी मांगी। वहीं इस दौरान एनटीए यानि की नेशनल टेस्टिंग एंजेसी ने बताया कि पेपर लीक के बाद कई सुधार किए गए है।


3 मई को परीक्षा की गयी थी आयोजित

बता दें कि देशभर में 3 मई को नीट की परीक्षा आयोजित की गयी थी। 7 मई को पेपर लीक होने की बात सामने आयी थी। जिसके बाद 12 मई को परीक्षा रद्द की गयी थी। एनटीए के मुताबिक 21 जून को नीट का रि-एग्जाम होगा। जिसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गयी है। 

पेपर लीक मामले में अब तक 13 लोग अरेस्ट

पेपर लीक मामले में अब तक 13 लोग गिरफ्तार किये जा चुके है। जिनके नाम इस प्रकार है।

  1. मनीषा हवालदार- पेशे से टीचर, आरोप- एग्जाम से पहले फिजिक्स का पेपर लीक किया।
  2. शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर- रेणुकाई क्रेमिस्टी क्लासेस का संचालक, आरोप- गैंग के साथ मिलकर पेपर देने वाले छात्र और लोगों तक पहुंचाए।
  3. मनीषा गुरूनाथ मंधारे- बायोलॉजी लेक्चरर, आरोप- कोचिंग क्लास में लीक पेपर के प्रश्न उत्तर बताएं।
  4.  पी. वी कुलकर्णी- केमेस्टी प्रोफेसर, आरोप- परीक्षा से पहले लीक पेपर के प्रश्न उत्तर छात्रों को बताएं।
  5.  मनीषा वाघमारे- ब्यूटीशियन, आरोप- छात्रों को रैकेट से जोड़कर कोचिंग तक लाती थी।
  6.  धनंजय लोखंड़े- दलाल, आरोप- मनीषा वाघमारे से पेपर लेकर कई लोगों से सौदा किया।
  7.  शुभम खैरनार- दलाल, आरोप- लोखंडे से पेपर लेकर टेलीग्राम पर पेपर की पीडीएफ बनाई।
  8.  यश यादव, दलाल, आरोप- शुभम को 15 लाख दिए पीडीएफ हासिल की।
  9. मांगीलाल बिंवाल- दलाल, आरोप- शुभम से नीट पेपर के लिए 45 लाख की डील की।
  10.  दिनेश बिंवाल- राजनीति,  मांगीलाल का भाई, आरोप- मांगीलाल के साथ पेपर लीक रैकेट का हिस्सा था।
  11. विकास बिंवाल-  MBBS  का छात्र, मांगीलाल का बेटा, आरोप पिता मांगीलाल के साथ नेटवर्क का हिस्सा था।
  12. डॉक्टर मनोज शिरूरे- डॉक्टर, आरोप- छात्रों को केमिस्टी के क्ववेश्चन दिलाए।
  13. हर्षदकुमार शाह- कोचिंग फैकल्टी, आरोप- मनीषा हवालदार से फिजिक्स के पेपर लिए।
क्या है नीट का एग्जाम

बता दे नीट यानि नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेस टेस्ट। भारत में मेडिकल और डेंटल कोर्सेज के लिए राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा है।  जिसकी शुरूआत 2013 में की गयी थी।जिसके जरिए देश के सरकारी और निजी मेडिकल  कॉलेज में MBBS, BDS और नर्सिग जैसे कोर्स में प्रवेश मिलता है। जिसमें AIMS जैसे प्रतिष्ठित संस्थान जुड़े हुए है। देश में MBBS की एक लाख से अधिक जबकि BDS की 27000 से अधिक सीटें है।

Comments

Popular posts from this blog

सलमान खान की 'मातृभूमि' को सेंसर बोर्ड की मंजूरी, 4 दिसंबर को होगी रिलीज: salman-khan-matrubhumi-cbfc-ua-16-plus

सलमान खान  (Salman Khan) की फिल्म 'मातृभूमि' को आखिरकार सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC)  (CBFC certificate) ने फिल्म को UA 16+ सर्टिफिकेट  दिया है। करीब 2 घंटे 34 मिनट की यह फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज (Matrubhumi release date) होगी। इस फिल्म का नाम पहले 'बैटल ऑफ गलवान' रखा गया था। लेकिन बाद में मेकर्स ने इसका नाम बदलकर 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' कर दिया। फिल्म की रिलीज डेट भी कई बार बदली गई, जिसकी वजह से दर्शकों को इसका इंतजार करना पड़ा। ये भी पढ़ें... https://poojabhopal.blogspot.com/2026/09/blog-post_28.html सेंसर बोर्ड ने क्या सर्टिफिकेट दिया? सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि ' (Matrubhumi movie) को मुंबई रीजनल ऑफिस से सेंसर बोर्ड की मंजूरी मिली है। फिल्म को UA 16+ (Unrestricted Public Exhibition with Parental Guidance)  रेटिंग दी गई है। इसका मतलब है कि 16 साल से कम उम्र के बच्चे माता-पिता की देखरेख में फिल्म देख सकते हैं। CBFC (Central Board of Film Certification)  की वेबसाइट के मुताबिक, ...

रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 19वें दिन 12.70 करोड़, 64% गिरी कमाई: ramayana-box-office-collection-day-19

समझें क्या है पूरा मामला? रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' (Ranbir Kapoor Ramayana) बॉक्स ऑफिस (Ramayana Box Office Collection)  पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने दुनियाभर में 1,700 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही यह 1,700 करोड़ (Ramayana 1000 Crore Net) क्लब में शामिल होने वाली पांचवीं भारतीय फिल्म बन गई है। हालांकि, तीसरे सोमवार को फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 19वें दिन भारत में 12.70 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन (Ramayana Day 19 Collection) किया। इससे एक दिन पहले यानी रविवार को फिल्म ने 35.60 करोड़ रुपए कमाए थे। इस हिसाब से कमाई करीब 64.3% गिर गई। ये भी पढ़ें... https://poojabhopal.blogspot.com/2026/11/1-ramayana-part-1-oscar-submission.html दुनिया भर में 1,704 करोड़ रुपए की कमाई सैकनिल्क के मुताबिक, 'रामायण' का दुनियाभर में कुल कलेक्शन 1,704.65 करोड़ रुपए हो गया है। भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 955.45 करोड़ रुपए पहुंच चुका है। यानी 1,000 करोड़ रुपए का आंकड़ा छूने के लिए फिल्म को अभी 44.55...

महिला हॉकी: भारत ने चीन को 3-1 से हराकर चौथी बार जीता खिताब: womens-asian-champions-trophy-india-win

भोपाल: भारतीय महिला हॉकी टीम ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। भोपाल में शनिवार को खेले गए महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी (Women's Asian Champions Trophy) के फाइनल में भारत ने चीन को 3-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने चौथी बार इस खिताब पर कब्जा कर लिया। मैच में एक समय चीन आगे चल रहा था, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारत की ओर से दीपिका ने दो गोल किए, जबकि इशिका ने एक गोल दागा। इस जीत के साथ भारतीय टीम इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम बन गई है। चीन ने पहले गोल करके बनाई बढ़त फाइनल मुकाबले की शुरुआत भारत के लिए आसन नहीं रही। चीन ने पहले गोल करके भारतीय टीम पर दबाव बना दिया। चीन की खिलाड़ी चेन युजुन ने 24 मिनट 55 सेकेंड में गोल किया। इसके साथ ही चीन 1-0 से आगे हो गया। भारतीय टीम ने हार नहीं मानी और लगातार गोल करने के मौके तलाशती रही। आखिरकार तीसरे क्वार्टर में दीपिका ने 37 मिनट 50 सेकेंड पर गोल करके स्कोर 1-1 कर दिया। इसके बाद भारतीय टीम ने तेजी से खेलना शुरू किया। करीब सवा तीन मिनट बाद इशिका ने 41 मिनट 15 सेकेंड पर गोल दागकर भारत को 2-...