रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच सीधी टक्कर
अहमदाबाद। आज आईपीएल का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाने वाला है। जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस एक दूसरे से भिड़ेगी। जहां आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार अपनी टीम को दूसरी बार फाइनल टॉफी दिलाने की कोशिश करते नजर आएगें। वहीं दूसरी तरफ जीटी के कप्तान शुभमन गिल अपनी टीम के लिए हर कोशिश करते नजर आएंगे।
दोनों टीमें एक-एक बार जीत चुकी है टॉफी
बता दें कि दोनों टीमें एक-एक बार फाइनल की ट्रॉफी जीत चुकी है। जहां गुजरात टाइटंस ने 2022 में आईपीएल फाइनल की ट्रॉफी जीती थी। वहीं दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 में फाइनल की टॉफी अपने नाम की थी। जिसमें कप्तान रजत पाटीदार की कप्तानी ने टीम को फाइनल की ट्रॉफी दिलाई थी।
रजत पाटीदार और शुभमन गिल की टक्कर
जहां एक तरफ आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार अपनी टीम को दुबारा ट्रॉफी दिलाने के लिए कोशिश करते नजर आने वाले है। जिनकी कप्तानी ने टीम को पिछले साल फाइनल की ट्रॉफी दिलाई थी।वहीं दूसरी तरफ शुभमन गिल टीम को 2022 के बाद 2026 में फाइनल की ट्रॉफी जीतने की कोशिश करते नजर आने वाले है।
Comments