क्या है सुपर-अल नीनो जो दुनिया में ला सकता है तबाही
भोपाल। एक बार फिर दुनिया को अनिश्चितताओं ने घेर लिया है। इस बीच वैज्ञानिक ये चेता रहे है। कि 165 साल पहले आया अल-नीनो एक बार फिर दुनिया में आ सकता है। लेकिन इस बार उसका रूप और ज्यादा खतरनाक रहेगा। पिछले वाले अल-नीनो में 5 करोड़ लोगों की जानें गयी थी। इस बार के अल- नीनो को सुपर अल-नीनो कहा जा रहा है तो क्या इस बार तबाही और बड़ी आने वाली है।
165 साल पहले आ चुका है अल-नीनो
बता दें कि 165 साल पहले एक अल-नीनो आ चुका है। जिसके चलते 5 करोड़ लोगों ने अपनी जानें गंवाई थी। इस बार 2026 में आने वाले अल-नीनो को सुपर अल-नीनो कहा जा रहा है।
भारत के लिए क्यों चिंताजनक है अल-नीनो
बता दे कि 1876-178 के बीच अल-नीनो आया था। जिसका असर भारत, बाज्रील और चीन में खासकर देखने को मिला था। उस समय भयंकर सूखा पड़ा था। एक आकड़े के मुताबिक दुनिया के 2 से 3 प्रतिशत यानी 5 करोड़ लोगों ने इस अल-नीनो में अपनी जानें गवायीं थी। जिसमें भारत में करीब 1.2 से 2.9 करोड़ लोग की मौत हो गयी थी।
1877 का अल-नीनो क्यों माना जाता है खतरनाक
जानकारी के मुताबिक प्रशांत महासागर का उष्णकटिबंधीय क्षेत्र असामान्य रूप से ठड़ा था। जिसके चलते पश्चिमी प्रशांत महासागर में बर्फ जमा हो गयी थी। जिससे दोनों के बीच संतुलन बिगड़ गया था। जिसके कारण एक विशाल अल-नीनो उभरा जो दुनिया को एक त्रासदी दे गया।
2026 में पुराने अल-नीनो का आया नया रूप
वहीं वैज्ञानिकों को काफी चिंता सता रही है। कारण ये है कि प्रशांत महासागर तेजी से गर्म होता जा रहा है। समुद्र की सतह के नीचे तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। जो 1877 की तबाही से ज्यादा की तबाही के संकेत दे रहा है।
इसके अलावा उस समय ठंड थी। इस समय गर्मी का मौसम है। समुद्र पहले से गर्मी झेल रहे है। ग्रीनहाउस गैसों का प्रभाव सबसे ज्यादा देखा जा रहा है। ग्लोबल तापमान बढ़ रहा है। इसके चलते सुपर अल-नीनो का प्रभाव देखा जा रहा है।
2026 में देखा जा सकता है ये प्रभाव
- भीषण हीटवेव
- कृषि संकट
- पानी का संकट
- जंगल की आग
- बाढ़ और सूखे का मिश्रण
- 2027 का तापमान
भारत के लिए चिंताजनक क्यों है अल-नीनो
बता दें कि अल-नीनो का प्रभाव मानसून पर खास तौर पर देखा जा रहा है। ऐसे में भारत जहां कृषि मानसून का जुआं है। कृषि पूरी तरह से मानसून पर निर्भर है। ऐसे में इसका प्रभाव किसानों पर खास तौर पर पड़ेगा। किसानों को सूखे का सामना करना पड़ सकता है। मप्र, यूपी और बिहार, महाराष्ट्र और राजस्थान में सूखा पड़ सकता है। जिससे निपटने के लिए सरकार और लोगों को तैयार रहना होगा।
Comments