भोपाल। मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट का पेपर रद्दा होने के बाद देशभर में छात्रों और उनके अभिभावकों के बीच गुस्सा देखा जा रहा है। जिसने एक बार फिर परीक्षा प्रणाली को लेकर सवाल खड़ा कर दिया है। बता दें कि हर साल एनटीए नीट की परीक्षा आयोजित कराता है। इस बार
3 मई को देशभर में परीक्षा आयोजित की गयी थी। जिस परीक्षा को 27 लाख से ज्यादा छात्राें ने दिया था। जिसके बाद पेपर लीक होने की घटना सामने आयी है।
नीट की परीक्षा रद्दा, फूटा छात्रों का गुस्सा
नीट डॉक्टरी की पढ़ाई के लिए काफी अहम परीक्षा होती है। जो पूरे देशभर में साल में एक बार आयोजित की जाती है। जो देश के बड़े-बड़े मेडिकल संस्थान में पढ़ने के लिए बच्चों के लिए प्रवेश का जरिया बनता है। इसके अलावा विदेश में भी मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए नीट की परीक्षा पास करना जरूरी होता है। ऐसे परीक्षा प्रश्वपत्र लीक होने से छात्रों और अभिभावकों में गुस्सा देखा जा रहा है।
टाइमलाइन से समझें कैसे लीक हुआ पेपर
- केरलम् से राजस्थान भेजा क्ववेश्चन बैंक
- राजस्थान में पेपर हुआ शेयर
- पीजी संचालक ने पुलिस में की शिकायत
- पेपर से जुड़ी ऑनलाईन चैट वायरल
- एनटीए ने कही गड़बड़ी की बात
- अब तक 13 लोग अरेस्ट
नीट ही परीक्षा के पेपर क्यों होते है लीक
बता दें कि नीट परीक्षा ऑफ लाइन मोड में होती है। जो की पेपर पेन के जरिए सम्पन्न करायी जाती है। जो एक दिन में ही पूरे देशभर में करायी जाती है। ऐसे में परीक्षा को आयोजित कराने से पहले उसके प्रिंट कराये जाते है। पूरे उसे देशभर के संस्थान जहां परीक्षा आयोजित की जाने वाली है वहां पर भेजे जाते है। जिस बीच गड़बड़ी सामने आयी है। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा जब परीक्षा का पर्चा लीक हुआ है। इससे पहले 2024 में भी ऐसी घटना सामने आ चुकी है।
नीट मामले में एनटीए के अहम फैसले
- नीट परीक्षा जल्द ही दोबारा आयोजित की जाएगी।
- छात्रों को दोबारा फॉर्म नहीं भरना पड़ेगा।
- छात्रों का एग्जाम सेंटर चेंज नहीं होगा।
- कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क नहीं लगेगा।
- पहले से जमा फीस वापस की जाएगी।
- नए एडिमट कार्ड जल्द जारी होंगे।

Comments