दिल्ली। मीडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच पीएम मोदी ने लोगों से बड़ी अपील कर डाली है। पीएम की अपील के बाद लोगों की चिंताएं बढ़ गई है। जहां लोगों के जीवन में इसका सीधा प्रभाव देखा जाने वाला है।
जानें पीएम ने किस चीज को लेकर की अपील
- सोना न खरीदने की अपील
- फर्टिलाइजर न खरीदने की अपील
- पेट्रोल-डीजल के इस्तेमाल पर कमी लाने की अपील
- विदेश यात्रा न करने की अपील
- वर्क फॉर्म होम की अपील
विस्तार से जानें
सोना न खरीदने पर जोर- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से एक साल तक किसी भी तरह के सोना न खरीदने की अपील की है। जिसके जरिेए विदेशी मुद्रा के भंडारण पर सोना खरीदने के लिए जोर न पड़े।
फर्टिलाइजर न खरीदने की अपील- जैसा की हम सब जानते है कि खेती के लिए फर्टिलाइजर बहुत ज्यादा जरूरी होता है। लेकिन क्योंकि भारत अपनी जरूरत का फर्टिलाइजर बाहरी देशों से आयात करता है। इस साल भारत ने 76 प्रतिशत फर्टिलाइजर पिछले साल की तुलना में ज्यादा खरीदा है। इसके अलावा भारत कतर से फर्टिलाइजर खरीदता है। जो ईरान के हमलों की चपेट में है। जिसके चलते इसके दाम में एकदम से उछाल आया है। ऐसे में बाहर चल रहे युद्ध और अनिश्चितता के चलते पीएम ने इसे न खरीदने ने की अपील की है।
पेट्रोल-डीजल के इस्तेमाल पर कमी- पीएम ने अपने संबोधन में लोगों से पेट्रोल-डीजल के इस्तेमाल पर भी कमी लाने की अपील की है। जैसा की हम जानते है कि भारत पेट्रोल-डीजल बाहर से मंगवाता है। जिसको खरीदने के लिए भारत को विदेशी मुद्रा चाहिए होती है जिसका प्रतिशत देश में कम हो रहा है। जिसके चलते पीएम ने लोगों से मेट्रो के इस्तेमाल जरूरत न होने पर पेट्रोल-डीजल के कम उपयोग पर जोर दिया है।
विदेश यात्रा न करने की अपील- बता दें कि भारतीय पिछले वर्षों की तुलना में कई ज्यादा पैसे विदेश यात्रा में दे रहे है। जिसमें कमी लाने के लिए पीएम ने लोगों से विदेश यात्रा न करने की अपील की है। जिससे की डॉलर के उपयोग को कम किया जा सके। डॉलर की बढ़ती कमी को थोड़ा कम किया जा सके।
वर्क फॉर्म होम की अपील- पीएम ने पेट्रोल डीजल के उपयोग में कमी लाने के लिए लोगों से एक बार फिर वर्क फोर होम करने की अपील की है। ताकि पेट्रोल- डीजल का कम से कम प्रयोग हो।


Comments