सोचने को मजबूर करती है रेत की मछली
जहां एक तरफ लोग गुनाहों का देवता पढ़ सुधा के मर जाने का अफसोस मनाते है। कि सुधा ने ऐसा क्यों किया। उसने किसी और से शादी कर अपनी जिंदगी क्यों बर्बाद की। वहीं दूसरी तरफ रेत की मछली उपन्यास हमें कुंतल और शोभन की कहानी के जरिए प्यार के बाद शादी की एक दूसरी तस्वीर दिखाता है। जहां वो दोनों शादी तो कर लेते है। लेकिन धीरे-धीरे शोभन का प्यार कुंतल के लिए खत्म हो जाता है। और मीनल जिसे वो कभी अपनी बहन कभी दोस्त कहता उसके लिए शुरू हो जाता है। जो मीनल के प्यार में पागल पशुता की सारी हदें पार कर देता है। उसे ये अहसास कराता है कि उसके जीवन में उसकी जरूरत अब खत्म हो गयी है। उसे अपने लिए दूसरी प्रेरणा मिल गयी है।
गुनाहों के देवता के आगे की कहानी है ये उपन्यास
जहां गुनाहों के देवता में सुधा समाज और परिवार की खुशी के लिए दूसरे व्यक्ति से शादी कर लेती है। वहीं कुंतल समाज की परवाह किए बिना शोभन से शादी करती है। ये जानते हुए कि इसके बाद उसके मां बाप से उसका रिश्ता खराब हो जाएगा। वो यहां पर अपनी खुशी को देखती है। जो किसी दूसरे की खुशी के लिए अपनी खुशी का त्याग नहीं करती । हालांकि कुंतल और सुधा दोनों की नियति के सामने बेबस दिखाई देती है जहां कुंतल पति की सारी सच्चाई को जानकर भी घर नहीं छोड़ती। वहीं सुधा चंदर से बिछाड़कर खुश होना भुल जाती है। वो दूसरे की पत्नी तो बन जाती है। लेकिन चंदर की प्रेयसी बनी रहने कोशिश करती नजर आती है।
कुल मिलाकर ये कहा जा सकता है कि गुनाहों का देवता उपान्यास जहां हमें महान प्रेम का उदाहरण दिखाता है। तो वहीं दूसरी तरफ रेत की मछली उपन्यास हमें सच का आईना दिखाता है। जो उससे एक कदम आगे की सोचता है। कि अगर दोनों का प्रेम विवाह हो गया तो इसके आगे क्या?

Comments