Skip to main content

Cockroach Janta Party Update: 'कॉकरोच इज बैक' के नाम से आयी कॉकरोच पार्टी

X किया गया था ब्लॉक, 2 करोड़ पहुंचा था फॉलोअर्स का आंकड़ा


दिल्ली। सीजेआई सूर्यकांत की वो टिप्पणी जिसमें उन्होंने बेरोजगार और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले युवाओं को कॉकरोच की संज्ञा दी थी। जिससे प्रभावित होकर अमेरिका में बैठे भारतीय अभिजीत दीपके ने इस टिप्पणी पर अपना गुस्सा प्रकट करते हुए एक पोस्ट की। और फिर सोशल मीडिया पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' बना डाली जिसके अब तक 2 करोड़ फॉलोअर्स हो चुके है। आज हम बात करेंगे कॉकरोच पार्टी की।

15 मई को CJI ने की थी टिप्पणी 

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने एक 
 एक सुनवाई के दौरान कहा था। 'कि कॉकरोच की तरह ऐसे युवा है, जिन्हें इस पेशे में रोजगार नहीं मिल रहा है। इनमें कुछ मीडिया, सोशल मीडिया और कुछ आरटीआई दूसरे तरह के एक्टिविस्ट बन रहे है। ये हर किसी पर हमला करना शुरू कर देते है।' हालांकि उसके दूसरे दिन ही उन्होंने अपने बयान में सफाई देते हुए कहा था कि मैंने  युवाओं को लेकर ऐसा कुछ नहीं कहा। उनके बयान को तोड़ मोड़कर पेश किया जा रहा है।

16 मई को अभिजीत ने बनाया पेज

वहीं CJI के टिप्पणी के दूसरे दिन ही अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' के नाम से एक प्लेटफॉर्म बना लिया। जिसके देखते ही देखते फॉलोअर्स बढ़ने लगे। और अब तक 2 करोड़ पहुंच गए है। जो देश की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी को भी पीछे़ छोड़ने में सफलता पा गई। बता दें कि भाजपा के सोशल मीडिया पर 90 लाख जबकि कांग्रेस के 1.34 फॉलोअर्स है। 

महाराष्ट्र के रहने वाले है अभिजीत

बता दें कि अभिजीत दीपके महाराष्ट्र के रहने वाले है। उनके माता- पिता छत्रपति संभाजीनगर में रहते है। जबकि अभिजीत दीपके डिजिटल मीडिया स्टैटजिस्ट है। कई रिपोर्ट्स की मानें तो अभिजीत ने पुणे से पत्रकारिता की डिग्री ली। फिलहाल वो अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सटी  में पब्लिक रिलेशन से मास्टर्स कर रहे है।  उन्होंने 2020 से 2022 तक आप पार्टी में बतौर मीडिया स्टैटजिस्ट काम किया था। इसके अलावा अभिजीत किसान आंदोलन, मंहगाई  जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार पर पीएम मोदी पर निशाना साधते रहे हैं।

21 मई को अकाउंट किया गया ब्लॉक

बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी का एक्स अकाउंट 21 मई को ब्लॉक कर दिया गया है। जिसके बाद संगठन ने दूसरा अकाउंट बनाया है। जिसका नाम 'कॉकरोच इज बैक'  रखा गया है। जिसके बायो में लिखा गया है कॉकरोच मरते नहीं है। जिसमें अब तक 1.50 लाख फॉलोअर्स हो चुके है। हालांकि अभिजीत ने अकाउंट को हैक करने का आरोप लगाया है।

जानें क्या कहती है पार्टी

बता दें कि 'कॉकरोच जनता पार्टी' खुद को एक राजनीतिक पार्टी मानती है। जो उन लोगों को अपनी पार्टी का सदस्या बताती है। जो किसी अन्य पार्टी के सदस्या नहीं है। जो व्यवस्था की गिनती में नहीं आते है। जिसकी वेबसाइट में लिखा है कि पांच मांगें, कोई स्पॉन्सर नहीं, लेकिन जिद्दी झुंड। जो खुद को आलसी और बेरोजगारों की आवाज बताती है। इसका नारा है- सेक्युलर, लेजी, सोशललिस्ट और डेम्रोकेटिक। पार्टी को ज्वॉइन करने के लिए 4 योग्यताएं होना जरूरी है- जिसमें बेरोजगार, लेजी, क्रॉनिकली ऑनलाइन, एबिलिटी टू लेट प्रोफेशनली।

युवाओं को क्यों पसंद आ रही है कॉकरोच जनता पार्टी

बता दें कि कॉकरोच पार्टी युवाओं की पहली पसंद बन गई है। जहां पर भारतीय युवा बड़ी संख्या में पार्टी को सपोर्ट कर रहे है। जिसके पीछे की बड़ी वजह सोशल मीडिया पर यूथ कनेक्शन है। जहां पर एक ऐसा प्लेटफॉर्म आया है। जो युवाओं की बातें करता है। इसके अलावा इसकी आने की टाइमिंग बहुत सही है। जब देश में बढ़ती बेरोजगारी से युवा परेशान है। नीट का पेपर लीक हो गया है। ऐसे में ये पार्टी युवाओं को साथ ला रही है।



Comments

Popular posts from this blog

सलमान खान की 'मातृभूमि' को सेंसर बोर्ड की मंजूरी, 4 दिसंबर को होगी रिलीज: salman-khan-matrubhumi-cbfc-ua-16-plus

सलमान खान  (Salman Khan) की फिल्म 'मातृभूमि' को आखिरकार सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC)  (CBFC certificate) ने फिल्म को UA 16+ सर्टिफिकेट  दिया है। करीब 2 घंटे 34 मिनट की यह फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज (Matrubhumi release date) होगी। इस फिल्म का नाम पहले 'बैटल ऑफ गलवान' रखा गया था। लेकिन बाद में मेकर्स ने इसका नाम बदलकर 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' कर दिया। फिल्म की रिलीज डेट भी कई बार बदली गई, जिसकी वजह से दर्शकों को इसका इंतजार करना पड़ा। ये भी पढ़ें... https://poojabhopal.blogspot.com/2026/09/blog-post_28.html सेंसर बोर्ड ने क्या सर्टिफिकेट दिया? सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि ' (Matrubhumi movie) को मुंबई रीजनल ऑफिस से सेंसर बोर्ड की मंजूरी मिली है। फिल्म को UA 16+ (Unrestricted Public Exhibition with Parental Guidance)  रेटिंग दी गई है। इसका मतलब है कि 16 साल से कम उम्र के बच्चे माता-पिता की देखरेख में फिल्म देख सकते हैं। CBFC (Central Board of Film Certification)  की वेबसाइट के मुताबिक, ...

रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 19वें दिन 12.70 करोड़, 64% गिरी कमाई: ramayana-box-office-collection-day-19

समझें क्या है पूरा मामला? रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' (Ranbir Kapoor Ramayana) बॉक्स ऑफिस (Ramayana Box Office Collection)  पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने दुनियाभर में 1,700 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही यह 1,700 करोड़ (Ramayana 1000 Crore Net) क्लब में शामिल होने वाली पांचवीं भारतीय फिल्म बन गई है। हालांकि, तीसरे सोमवार को फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 19वें दिन भारत में 12.70 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन (Ramayana Day 19 Collection) किया। इससे एक दिन पहले यानी रविवार को फिल्म ने 35.60 करोड़ रुपए कमाए थे। इस हिसाब से कमाई करीब 64.3% गिर गई। ये भी पढ़ें... https://poojabhopal.blogspot.com/2026/11/1-ramayana-part-1-oscar-submission.html दुनिया भर में 1,704 करोड़ रुपए की कमाई सैकनिल्क के मुताबिक, 'रामायण' का दुनियाभर में कुल कलेक्शन 1,704.65 करोड़ रुपए हो गया है। भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 955.45 करोड़ रुपए पहुंच चुका है। यानी 1,000 करोड़ रुपए का आंकड़ा छूने के लिए फिल्म को अभी 44.55...

महिला हॉकी: भारत ने चीन को 3-1 से हराकर चौथी बार जीता खिताब: womens-asian-champions-trophy-india-win

भोपाल: भारतीय महिला हॉकी टीम ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। भोपाल में शनिवार को खेले गए महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी (Women's Asian Champions Trophy) के फाइनल में भारत ने चीन को 3-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने चौथी बार इस खिताब पर कब्जा कर लिया। मैच में एक समय चीन आगे चल रहा था, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारत की ओर से दीपिका ने दो गोल किए, जबकि इशिका ने एक गोल दागा। इस जीत के साथ भारतीय टीम इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम बन गई है। चीन ने पहले गोल करके बनाई बढ़त फाइनल मुकाबले की शुरुआत भारत के लिए आसन नहीं रही। चीन ने पहले गोल करके भारतीय टीम पर दबाव बना दिया। चीन की खिलाड़ी चेन युजुन ने 24 मिनट 55 सेकेंड में गोल किया। इसके साथ ही चीन 1-0 से आगे हो गया। भारतीय टीम ने हार नहीं मानी और लगातार गोल करने के मौके तलाशती रही। आखिरकार तीसरे क्वार्टर में दीपिका ने 37 मिनट 50 सेकेंड पर गोल करके स्कोर 1-1 कर दिया। इसके बाद भारतीय टीम ने तेजी से खेलना शुरू किया। करीब सवा तीन मिनट बाद इशिका ने 41 मिनट 15 सेकेंड पर गोल दागकर भारत को 2-...