हाईकोर्ट ने हिंदू पक्ष को मांग पर जताई सहमति
इंदौर। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार आज वो फैसला आ गया जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार था। बता दें भोजशाला परिसर को लेकर लंबे समय से चले आ रहे विवाद के बीच एमपी हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने आज अपना अंतिम फैसला सुना दिया है। जिसके मुताबिक भोजशाला परिसर हिंदुओं का मंदिर है। जहां पर अब हिंदू पूजा कर सकेंगे।
कोर्ट ने हिंदू पक्ष को लेकर सुनाया फैसला
कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर इंदौर बेंच ने ये फैसला किया है। कि भोजशाला परिसर हिंदुओं का मंदिर है। हाईकोर्ट ने हिंदू पक्ष की दायर की गयी याचिका पर ये फैसला दिया है। इसके अलावा कहा कि मुस्लिम पक्ष चाहे तो धार में ही नमाज के लिए राज्य सरकार से अलग जगह की मांग कर सकता है।
ASI के 2003 का फैसला किया रद्द
बता दें कि हाईकोर्ट ने 2003 में एएसआई के उस फैसले को रद्द किया है। जिस फैसले में मुस्लिम पक्ष को परिसर में नमाज अदा करने की आजादी थी। जबकि हिंदू पक्ष के लिए परिसर में पूजा करने को लेकर प्रतिबंध लगाया गया था। जिस फैसले को कोर्ट ने हिंदुओं के अधिकारों को सीमित बताते हुए निरस्त कर दिया है।
हिंदू मंदिर मुस्लिम कहते थे मस्जिद
बता दें कि भोजशाला परिसर को हिंदू मां सरस्वती का मंदिर कहते है। जबकि मुस्लिम पक्ष इसे कमाल मौला मस्जिद कहते है। जुलाई 2024 में एएसआई ने विवादित कमाल मौला मस्जिद को लेकर एक रिपोर्ट तैयार कर इंदौर हाईकोर्ट को सौंपी थी। इसके अलावा एएसआई ने हिंदू पक्ष को मंगलवार को परिसर में पूजा करने की बात कहीं थी। जबकि मुस्लिम पक्ष को शुक्रवार को यहां पर नमाज अदा करने की अनुमति दी थी।
हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहीं ये बातें
हाईकोर्ट ने एएसआई के प्रस्तुत किये गए तथ्य और रिपोर्ट के आधार पर फैसला सुनाते हुए कहा कि धार भोजशाला संस्कृत शिक्षा का केंद्र और मां सरस्वती का मंदिर है। जिसको लेकर ऐतिहासिक और एएसआई की रिपोर्ट बताती है कि ये परिसर राजा भोज के संस्कृत शिक्षा का केंद्र था। कोर्ट ने वैज्ञानिक अध्ययन और साक्ष्यों को आधार बनाकर ये फैसला सुनाया है।
मुस्लिम पक्ष को लेकर ये बोला हाईकोर्ट
अपने फैसला को दौरान हाईकोर्ट ने कहा कि मुस्लिम पक्ष चाहे तो राज्य सरकार से धार में नमाज अदा करने के लिए अलग से जमीन की मांग कर सकता है। वहीं धार भोजशाला को लेकर हाईकोर्ट का फैसला विवादित परिसर को लेकर एक अहम मोड़ माना जा रहा है। जिसको लेकर हिंदू और मुस्लिम पक्ष अपना-अपना दावा करते थे।

Comments