जिंदगी हर वक़्त एक जंग है

 


जिंदगी हर वक्त एक जंग है

अगर तुम चाहते हो लड़ना इसे

तो भूल जाओं तुम आराम करना

जिंदगी का मतलब है सिर्फ चलना

अगर तुम चाहते रण में उतरना

तो जंग के लिए तैयार हो जाओ तुम



ख्वाब देख कर हर ख्वाहिश पूरा करने का
दम रखने वाले
आराम भूल जाओ तुम

ख्वाब पूरे करने के लिए जरूरी  है
जंग लड़ने की ताकत रखना

यहां तुम्हें गालियां देने हजार आ   जाएंगे
मदद करने वाले इक दुका
ही तुम्हें नजर आएंगे

अगर सपने पूरा करना चाहते हो
तो रोना छोड़ दो
क्योंकि यहां रोने से कुछ नहीं
जंग लड़ने से जीती जाती

ये जिंदगी  हर वक्त एक जंग है
जहां लड़ने वाले के ही
पास कामयाबी आती है ∣

Comments