Skip to main content

जिंदगी

 


जिंदगी तब भी चलती है

जब हमारा मन न हो चलने का

पांव हो थके, मन हो उदास

जिंदगी तब भी  चलती जाती है

नहीं रूकती है ये किसी के कहने पर

ये तो चलती जाती है, 

कुछ अनुभव होते हैं अच्छे- बुरे

उन अनुभवों के साथ जिंदगी

चलती जाती है

अच्छे बुरे में फर्क एक समय के बाद हम समझ ही जाते हैं


जिंदगी में अच्छे लोगों की कद्र 

हमेशा करना क्योंकि 

इनके खो जाने पर 

हमें इनकी कीमत समझ आती है, 

बहुत अल्फ़ाज़ कहने का वक्त 

नहीं होता कभी कभी 

कुछ बातें अनकही रह जाती है, 


बड़े किस्मत वाले है वो लोग

जिनकी फ्रिक करने वाले उनके आसपास 

मौजूद होते हैं

वरना आजकल तो हाल चाल पूछने वाले

भी सिर्फ फोन पर ही मिलते और बिछड़ जाते है.

Comments

Unknown said…
Superb...Love it ...Keep going...😍😘

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..