Skip to main content

Monday motivation


①      कुछ अच्छी आदतों को हमेशा अपने  साथ रखना चाहिए.

②अगर कोई  ऐसा जो आपकी छोटी -छोटी आदतों को देखकर आपको कुछ सुधारने को कहता है  तो वो आपको कुछ बेहतर करने की ओर प्रेरित करता है.

③ नींद खुलते ही अगर आप अपने किसी मनपसंद काम को करने लगाते हैं तो इसका मतलब  उस काम के प्रति आप बहुत ईमानदार है.

④ वो लोग जो हर काम के लिए दूसरों पर आश्रित रहते हैं वो बहुत कम ही उड़ान भर पाते हैं.

⑤ अगर आप अपनी कोई भी मनपसंद चीज को बहुत समय तक अपने से दूर रख सकते हैं तो इसका मतलब आप का मस्तिष्क किसी भी संघर्ष को करने को तैयार है.

⑥ अपना दुख तो कोई  भी समझ जाता है लेकिन जो दूसरों के दुख को सुनाकर दुखी हो वो बहुत बड़ा इंसान है.

⑦ कुछ कड़वी दवाई जिस तरह हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छी होती है उसी तरह कुछ जख्म हमारी जीत के लिए जरूरी होतें है.

⑧ करोड़ नहीं अगर एक भी ऐसा पल जब आपकों ये लगा हो कि मेरी जरूरत उन सब को है जिनकी वजह से में आज हूँ तो आज से ही अपने उन लोगों की खुशी के लिए कुछ ऐसा काम कीजिये जो आपके साथ उनके लिए भी बेहतर है.

⑨ जिस तरह मोमबत्ती की जरूरत तब महसूस होती है जब लाईट न हो ठीक उसी तरह प्रेरणा की जरूरत तब होती है जब कोई लक्ष्य जिंदगी में स्पष्ट न हो.

①⓪ जब ये लगाने लगे कि मेरी जिंदगी में बहुत सारी प रेशानी  है मैं कुछ नहीं कर सकता तब किसी ऐसे इंसान से मिलाएं जिसके पास परेशानी ही परेशानी है तब भी उसके पास जीने की वजह और अपने सपनों को पूरा करने का जुनून है.

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..