हम सब अपने जीवन में कहीं न कहीं हीरो होते हैं, जो कभी-कभी जीवन की उन परिस्थितियों से लड़ते हैं जो उस वक्त उन्हें लगता है कि उन्हें कमजोर बनाने के लिए आई हैं। लेकिन जब वे उस परिस्थिति का सामना करते हैं, तब वे अपने आपको एक नए और मजबूत रूप में पाते हैं।
आज जब हम उस दौर में खड़े हैं जहां तकनीक ने हमारा सारा काम आसान कर दिया है—जहां घंटों में होने वाले काम मिनटों में हो जाते हैं—ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि इसके बावजूद आज का युवा क्यों निराशा से घिरा है? वह क्यों खुद की ताकत को नहीं समझ पा रहा है? ऐसे में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की बात करना जरूरी हो जाता है, जो हर छात्र के लिए एक प्रेरणा हैं।
ये भी पढ़ें...
कलाम का अर्थ क्या है?
डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम (APJ Abdul Kalam) की आत्मकथा 'अग्नि की उड़ान' (Wings of Fire) का जिक्र करना यहाँ बेहद जरूरी हो जाता है, जिसे पढ़कर हम जानते हैं कि हर किसी के जीवन में कई तरह के संघर्ष होते हैं। जब हम किसी सफल इंसान को देखते हैं, तो हमें लगता है कि उसके जीवन में चुनौतियाँ ही क्या रही होंगी! पर जब हम 'अग्नि की उड़ान' पढ़ते हैं, तब पाते हैं कि किसी भी सफल इंसान के पीछे उसका वह कड़ा संघर्ष होता है, जिसे वह तब करता है जब एक आम इंसान खुद को कमजोर पाकर यह मान लेता है कि अब उससे नहीं होगा। यही संघर्ष कलाम साहब को 'कलाम' बनाता है।
ये भी पढ़ें...
क्यों पढ़ें यह किताब?
कहा जाता है कि जितना बड़ा संघर्ष होगा, कामयाबी उतनी ही बड़ी होगी। पर वास्तव में क्या हम इस सच को समझ पाते हैं? हम में से ज्यादातर लोग अपने जीवन में सफल तो होना चाहते हैं, पर इसके लिए वह उस स्तर का संघर्ष नहीं करना चाहते जिसकी सफलता मांग करती है। हमें लगता है कि हम थोड़ी सी कोशिश से ही सफलता के शिखर पर पहुँच जाएंगे, पर वास्तव में ऐसा होता नहीं है।
ऐसे में हम 'अग्नि की उड़ान' पढ़कर डॉ. कलाम का जीवन जानते हैं, जिन्हें आज हम 'मिसाइल मैन' के नाम से जानते हैं। इस मुकाम के पीछे उनकी कितनी मेहनत और लगन रही है, यह हम इस किताब को पढ़कर ही जान पाते हैं।
### किताब की कुछ खास झलकियां, जो आपको इसे पढ़ने के लिए मजबूर कर देंगी:
* **असफलता दिखाती है नई राह**
* **असफलता का असली मतलब**
* **संघर्ष की परिभाषा**
* **चुनौतियाँ और परीक्षण**
* **मिसाइल मैन बनने का सफर**
* **शून्य से शिखर (जीरो से हीरो) तक का सफर**
आज हमारे पास तकनीक की भरमार है, इसके बावजूद हम खुद को अकेला और कई बार असफल पाते हैं। हमें लगता है कि हम कुछ भी नहीं हैं। अपने जीवन के संघर्षों के आगे हम खुद को कमजोर महसूस करते हैं। पर जब हम कलाम की यह किताब पढ़ते हैं, तब हम सपनों और उन सपनों को पूरा करने के बीच की असली यात्रा को समझ पाते हैं।
Comments