दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए जेन-जी के प्रदर्शन ने हमें एक बात तो बता दी कि जब युवा जागता है, तो वह अपने आसपास हो रही हर गलत चीज के खिलाफ आवाज उठाता है। इस दौरान वह यह नहीं सोचता कि लोग उसके बारे में क्या कहेंगे या उसका क्या परिणाम होगा। वह निकल पड़ता है अपनी एक धुन में, जहां उसका सामना सिर्फ अपने संघर्ष से होता है।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर भले ही जेन-जी का प्रदर्शन खत्म हो गया हो, लेकिन झारखंड के रांची में युवाओं का आंदोलन अभी भी जारी है। युवा जेपीएससी जैसी सरकारी प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रही गड़बड़ियों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं।
इसी बीच झारखंड के छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो भूख हड़ताल पर बैठे हैं। हालांकि सरकार ने मामले की सीबीआई जांच बैठा दी है, जो कई जगहों पर छापेमारी भी कर चुकी है। इसके बावजूद परीक्षा में पारदर्शिता की मांग को लेकर युवा अपना प्रदर्शन जारी रखे हुए हैं।
जहां रांची में युवाओं का अपना जंतर-मंतर चल रहा है, वहीं यह समझना जरूरी है कि युवाओं की शक्ति को कम आंकना किसी भी व्यवस्था के लिए बड़ी भूल साबित हो सकती है। युवाओं को कभी भी कमजोर नहीं समझना चाहिए।
जब यह बात कह रही हूं, तो हिंदी के महान लेखक अज्ञेय की यह कविता जैसे खुद-ब-खुद याद आती है—
यह दीप अकेला स्नेह भरा,
है गर्व भरा, मदमाता,
पर इसको भी पंक्ति को दे दो।
यह जन है—गाता गीत जिन्हें फिर और कौन गाएगा?
पनडुब्बा—ये मोती सच्चे फिर कौन कृति लाएगा?
यह समिधा—ऐसी आग हठीली बिरला सुलगाएगा।
यह अद्वितीय—यह मेरा,
यह मैं स्वयं विसर्जित,
इसको भी पंक्ति को दे दो।
यह दीप अकेला स्नेह भरा,
है गर्व भरा, मदमाता,
पर इसको भी पंक्ति को दे दो।
.jpg)

Comments