जब भारत अपना '80वां स्वतंत्रता दिवस' मना रहा है, तब देश ने आज़ादी के ''79 वर्ष पूरे कर लिए हैं''। ऐसे में यह सवाल उठना लाज़िमी है कि आज़ादी के 79 साल बाद भारत ने ऐसा क्या हासिल किया, जिसने उसे दुनिया में एक मुकाम तक पहुंचाया।
चलिए, समझते हैं भारत का सफर
भारत ''15 अगस्त 1947'' की रात आज़ाद हुआ। देश के पहले प्रधानमंत्री ''जवाहरलाल नेहरू'' ने लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया।
इसके बाद ''26 जनवरी 1950'' को भारत का संविधान लागू हुआ और भारत एक गणतंत्र बना।
भारत की प्रमुख उपलब्धियां
हरित क्रांति
1960 के दशक में भारत ने हरित क्रांति की शुरुआत की। इसके बाद देश के अनाज उत्पादन में तेजी आई और भारत खाद्यान्न के मामले में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ा।
अंतरिक्ष यात्रा
1975 में भारत ने अपना पहला उपग्रह ''आर्यभट्ट'' अंतरिक्ष में भेजा। इसके बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने ''मंगलयान और चंद्रयान'' जैसे ऐतिहासिक मिशनों को सफलतापूर्वक पूरा किया।
डिजिटल क्रांति
भारत में आईटी सेक्टर का तेजी से विकास हुआ। इंटरनेट, डिजिटल भुगतान और तकनीक के विस्तार के साथ भारत दुनिया के प्रमुख डिजिटल और तकनीकी बाजारों में शामिल हो गया।
आज का भारत
आज भारत ''दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था'' है। तकनीक, रक्षा और विज्ञान के क्षेत्र में देश लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
79 वर्षों का यह सफर केवल उपलब्धियों का सफर नहीं है, बल्कि चुनौतियों से लड़ते हुए आत्मनिर्भर और मजबूत भारत बनने की कहानी भी है।
.jpg)
Comments