हम लड़कियां हैं इससे हमें आज़ादी चाहिए
जहां हर चीज की परमिशन लेनी पड़े
इस ढोंग से आजादी चाहिए
जहां हमारे रूप रंग को ही हमारी पहचान समझ ली जाएं
उस घटियां सोच से हमें आजादी चाहिए
हमें आजादी चाहिए उस सोच से
जहां हम केवल बेटी बहू में उलझकर रह जाए
हमें आजादी चाहिए उस सुबह से जहां हमारी शुरुआत काम से और रात काम से
हमें आजादी चाहिए उन तमाम रूढ़िवादी सोच से जिसके लिए हम एक अच्छी बेटी, अच्छी बहू के बीच सीमित रह जाएं
हमें आजादी चाहिए सब से ताकि हम बंधनमुक्त होकर आसमां की ऊंचाई नाप ले।

Comments