Skip to main content

इंदौर से हिरासत में प्रांजल, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़: tiger-shroff-firing-case-indore-connection


क्या है पूरा मामला?
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले (Tiger Shroff firing case) में अब जांच इंदौर तक पहुंच गई है। मुंबई और इंदौर क्राइम ब्रांच (Indore Crime Branch) ने प्रांजल नाम के एक युवक को हिरासत  (Pranjal detained) में लिया है। वह हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला बताया जा रहा है।
पुलिस जांच कर रही है कि क्या प्रांजल ने फायरिंग करने वाले लोगों की मदद की थी और क्या हथियारों की सप्लाई में भी उसकी कोई भूमिका थी। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।
ये भी पढ़े...
जुहू में कब हुई थी फायरिंग?
यह घटना 18 अक्टूबर की है। टाइगर श्रॉफ मुंबई के पुष्पा नरसी ग्राउंड में फुटबॉल खेलने गए थे। वहां से लौटते समय जुहू इलाके में उनकी कार पर बाइक सवार हमलावरों ने गोलियां (Juhu firing) चला दीं।
इस हमले में टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए, लेकिन उनके ड्राइवर फिरदौस को गोली लग गई और वे घायल हो गए। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए थे।
इंदौर तक कैसे पहुंची जांच?
फायरिंग मामले की जांच करते हुए पुलिस को प्रांजल की भूमिका को लेकर कुछ अहम जानकारी मिली। इसके बाद मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम इंदौर पहुंची और स्थानीय क्राइम ब्रांच की मदद से उसे परदेशीपुरा थाना क्षेत्र से हिरासत में लिया।
जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि प्रांजल का कथित हमलावरों से क्या संपर्क था। पुलिस यह भी जांच रही है कि उसने उन्हें जरूरी इंतजाम करने में मदद की थी या नहीं।
हथियारों की सप्लाई और पैसों के लेन-देन से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है। हालांकि, इन आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
भाई से मिलने आया था युवक
रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रांजल का बड़ा भाई इंदौर में रहता है। बताया जा रहा है कि वह करीब पांच दिन पहले अपने भाई से मिलने इंदौर आया था।
अब जांच एजेंसियां उसके संपर्कों और इंदौर में उसकी गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटा रही हैं। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस मामले में स्थानीय स्तर पर किसी और ने उसकी मदद तो नहीं की।
लॉरेंस से कनेक्शन की जांच
इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi gang) से जुड़े लोगों की भूमिका को लेकर भी जांच की जा रही है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि इस गैंग का फायरिंग की घटना से कोई सीधा संबंध है या नहीं।
इसलिए इसे जांच का एक पहलू माना सही रहेगा।
पुलिस ने क्या कार्रवाई की?
शुरुआती कार्रवाई में तीन कथित शूटरों को राजस्थान के कोटा से पकड़े जाने की खबर सामने आई थी। इसके बाद पुलिस ने हथियारों की सप्लाई और दूसरे लोगों से संपर्कों की जांच शुरू की। मामले में दिल्ली और सोनीपत से भी गिरफ्तारियों की खबरें आई हैं।
कुछ रिपोर्ट्स में इंदौर से हिरासत में लिए गए युवक को इस मामले का 11वां संदिग्ध बताया गया है। हालांकि, कुल आरोपियों की संख्या और प्रांजल की भूमिका को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट्स में अंतर है।
हिरासत में है या गिरफ्तार 
इस पूरे मामले को लेकर एक चीज समझना ठीक होगा। कि हिरासत और गिरफ्तार करने में अंतर है।
जब पुलिस किसी व्यक्ति को हिरासत में लेती है तब वो व्यक्ति को पूछताछ के लिए अपने पास रखती है। जबकि गिरफ्तारी एक औपचारिक कानूनी कार्रवाई है। अब तक मिली जानकारी की मानें तो प्राजंल को हिरासत में लिया है। 
आगे क्या होगा?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई क्राइम ब्रांच प्रांजल को ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले जाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए दूसरे राज्य में पकड़े गए व्यक्ति को संबंधित कानूनी प्रक्रिया के तहत मुंबई ले जाया जा सकता है।
वहां उससे फायरिंग की साजिश, हथियारों की व्यवस्था और दूसरे संदिग्धों के साथ संपर्कों को लेकर पूछताछ की जा सकती है।
फिलहाल जांच जारी है। पुलिस की आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही इस मामले में प्रांजल की भूमिका और कथित गैंग कनेक्शन को लेकर स्थिति साफ हो पाएगी।
FAQ
सवाल: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में इंदौर से किसे हिरासत में लिया गया?
जवाब: प्रांजल नाम के युवक को परदेशीपुरा थाना क्षेत्र से हिरासत में लिया गया। वह हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला बताया जा रहा है। उससे पूछताछ जारी है।
सवाल: टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग कब और कहां हुई थी?
जवाब: फायरिंग 18 अक्टूबर को मुंबई के जुहू इलाके में हुई थी। टाइगर श्रॉफ सुरक्षित बच गए। उनके ड्राइवर फिरदौस घायल हुए।
सवाल: प्रांजल पर क्या आरोप हैं?
जवाब: आरोप है कि उसने शूटरों को लॉजिस्टिक मदद दी। हथियार सप्लाई में भूमिका की भी जांच हो रही है। ये आरोप अभी जांच के स्तर पर हैं और अदालत में साबित नहीं हुए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

सलमान खान की 'मातृभूमि' को सेंसर बोर्ड की मंजूरी, 4 दिसंबर को होगी रिलीज: salman-khan-matrubhumi-cbfc-ua-16-plus

सलमान खान  (Salman Khan) की फिल्म 'मातृभूमि' को आखिरकार सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC)  (CBFC certificate) ने फिल्म को UA 16+ सर्टिफिकेट  दिया है। करीब 2 घंटे 34 मिनट की यह फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज (Matrubhumi release date) होगी। इस फिल्म का नाम पहले 'बैटल ऑफ गलवान' रखा गया था। लेकिन बाद में मेकर्स ने इसका नाम बदलकर 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' कर दिया। फिल्म की रिलीज डेट भी कई बार बदली गई, जिसकी वजह से दर्शकों को इसका इंतजार करना पड़ा। ये भी पढ़ें... https://poojabhopal.blogspot.com/2026/09/blog-post_28.html सेंसर बोर्ड ने क्या सर्टिफिकेट दिया? सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि ' (Matrubhumi movie) को मुंबई रीजनल ऑफिस से सेंसर बोर्ड की मंजूरी मिली है। फिल्म को UA 16+ (Unrestricted Public Exhibition with Parental Guidance)  रेटिंग दी गई है। इसका मतलब है कि 16 साल से कम उम्र के बच्चे माता-पिता की देखरेख में फिल्म देख सकते हैं। CBFC (Central Board of Film Certification)  की वेबसाइट के मुताबिक, ...

रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 19वें दिन 12.70 करोड़, 64% गिरी कमाई: ramayana-box-office-collection-day-19

समझें क्या है पूरा मामला? रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' (Ranbir Kapoor Ramayana) बॉक्स ऑफिस (Ramayana Box Office Collection)  पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने दुनियाभर में 1,700 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही यह 1,700 करोड़ (Ramayana 1000 Crore Net) क्लब में शामिल होने वाली पांचवीं भारतीय फिल्म बन गई है। हालांकि, तीसरे सोमवार को फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 19वें दिन भारत में 12.70 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन (Ramayana Day 19 Collection) किया। इससे एक दिन पहले यानी रविवार को फिल्म ने 35.60 करोड़ रुपए कमाए थे। इस हिसाब से कमाई करीब 64.3% गिर गई। ये भी पढ़ें... https://poojabhopal.blogspot.com/2026/11/1-ramayana-part-1-oscar-submission.html दुनिया भर में 1,704 करोड़ रुपए की कमाई सैकनिल्क के मुताबिक, 'रामायण' का दुनियाभर में कुल कलेक्शन 1,704.65 करोड़ रुपए हो गया है। भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 955.45 करोड़ रुपए पहुंच चुका है। यानी 1,000 करोड़ रुपए का आंकड़ा छूने के लिए फिल्म को अभी 44.55...

महिला हॉकी: भारत ने चीन को 3-1 से हराकर चौथी बार जीता खिताब: womens-asian-champions-trophy-india-win

भोपाल: भारतीय महिला हॉकी टीम ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। भोपाल में शनिवार को खेले गए महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी (Women's Asian Champions Trophy) के फाइनल में भारत ने चीन को 3-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने चौथी बार इस खिताब पर कब्जा कर लिया। मैच में एक समय चीन आगे चल रहा था, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारत की ओर से दीपिका ने दो गोल किए, जबकि इशिका ने एक गोल दागा। इस जीत के साथ भारतीय टीम इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम बन गई है। चीन ने पहले गोल करके बनाई बढ़त फाइनल मुकाबले की शुरुआत भारत के लिए आसन नहीं रही। चीन ने पहले गोल करके भारतीय टीम पर दबाव बना दिया। चीन की खिलाड़ी चेन युजुन ने 24 मिनट 55 सेकेंड में गोल किया। इसके साथ ही चीन 1-0 से आगे हो गया। भारतीय टीम ने हार नहीं मानी और लगातार गोल करने के मौके तलाशती रही। आखिरकार तीसरे क्वार्टर में दीपिका ने 37 मिनट 50 सेकेंड पर गोल करके स्कोर 1-1 कर दिया। इसके बाद भारतीय टीम ने तेजी से खेलना शुरू किया। करीब सवा तीन मिनट बाद इशिका ने 41 मिनट 15 सेकेंड पर गोल दागकर भारत को 2-...