केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन के रिजाइन देने के बाद एमपी की राज्यसभा की एक सीट खाली हो गई है। रिक्त सीट के लिए 12 नवंबर को उपचुनाव होगा। इलेक्शन कमीन ने चुनाव को लेकर सूचना जारी कर दी है।
मतदान 12 नवंबर को होगा और इसी दिन शाम 5 बजे वोटों की गिनती भी की जाएगी।
ये भी पढ़ें...
26 अक्टूबर से शुरू होगी चुनाव प्रक्रिया
चुनाव आयोग के मुताबिक, 26 अक्टूबर को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। उम्मीदवार 2 नवंबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 3 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 5 नवंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।
इसके बाद 12 नवंबर को मतदान और मतगणना होगी। चुनाव की पूरी प्रक्रिया 16 नवंबर तक पूरी कर ली जाएगी।
ये भी पढ़ें...
मुरुगन ने कब दिया इस्तीफा?
एल. मुरुगन पहली बार सितंबर 2021 में तमिलनाडु से राज्यसभा के सांसद बने थे। 3 अप्रैल 2024 में वो एमपी की राज्यसभा पहुंचे।
उनका कार्यकाल 2 अप्रैल 2030 तक था, लेकिन 14 अक्टूबर 2026 से उनकी राज्यसभा सदस्यता खत्म हो गई। उन्होंने केंद्रीय मंत्री पद से भी इस्तीफा दिया, जिसे स्वीकार कर लिया गया।
MP में राज्यसभा की कितनी सीटें हैं?
मध्यप्रदेश में राज्यसभा की कुल 11 सीटें हैं। मुरुगन के इस्तीफे से पहले इनमें से 8 सीटों पर भाजपा और 3 सीटों पर कांग्रेस के सांसद थे।
अब भाजपा की एक सीट खाली है। इस उपचुनाव के बाद यह सीट फिर से भर जाएगी।
चुनाव के लिए कितने वोट चाहिए?
मध्यप्रदेश विधानसभा में कुल 230 विधायक हैं। अगर सभी विधायक मतदान करते हैं और कोई वोट अवैध नहीं होता, तो इस एक राज्यसभा सीट को जीतने के लिए 116 वोटों का कोटा होगा।
यानी अब नजर इस बात पर रहेगी कि भाजपा इस खाली सीट पर किस उम्मीदवार को उतारती है और उपचुनाव में किसकी जीत होती है।
FAQ
1. मध्यप्रदेश में राज्यसभा की खाली सीट पर उपचुनाव कब होगा?
मध्यप्रदेश में राज्यसभा की खाली सीट पर 12 नवंबर 2026 को मतदान होगा। इसी दिन शाम 5 बजे मतगणना भी की जाएगी।
2. एल. मुरुगन की राज्यसभा सीट खाली क्यों हुई?
एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद मध्यप्रदेश की राज्यसभा की एक सीट खाली हुई है। उनका कार्यकाल 2 अप्रैल 2030 तक था।
3. मध्यप्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव जीतने के लिए कितने वोट चाहिए?
मध्यप्रदेश विधानसभा में 230 विधायक हैं। अगर सभी विधायक मतदान करते हैं और कोई वोट अवैध नहीं होता, तो एक सीट जीतने के लिए 116 वोटों का कोटा होगा।
.jpg)

Comments