अपने अंदर के रावण को मारो
चली हज़ारों की भीड़ एक रावण को मारने,
चले हज़ारों 'लंकापति' एक रावण को मारने।
पर क्या मार सकेंगे अपने अंदर बैठे उस रावण को,
जिसके रहते कोई सीता सुरक्षित नहीं?
क्या मार पाएंगे अपने अंदर के उस रावण को,
जिसके चलते न जाने कितनी लंकाएं जल रही हैं?
क्या जला पाएंगे उस रावण को,
जो राम का वेश धारण किए बैठा है?
क्या ख़त्म कर पाएंगे उस दानव को,
जिसके कारण आज यह धरती विनाश की कगार पर खड़ी है?
यदि नहीं, तो फिर किस रावण को मारने चले हो तुम?
एक रावण के पीछे हज़ारों रावण चले!
क्या मार पाओगे उस रावण को—
जहां राम के वेश में न जाने कितने रावण चले!

Comments