बहुत आसान है गांधी को गाली देना,
पर बहुत मुश्किल है गांधी को समझना।
वह गांधी, जिसने अंग्रेजों के नाकों चने चबवा दिए,
वह गांधी, जिसने चंद शब्दों से पूरे देशवासियों के मन में आजादी की आग जला दी।
बहुत आसान है गांधी को बुरा कह देना,
पर बहुत मुश्किल है गांधी की अच्छाइयों को समेट पाना।
उन्होंने तलवारों से लड़ाई नहीं लड़ी,
उन्होंने अहिंसा के जरिए आजादी का रास्ता दिखाया।
वह गांधी, जिसने "अंग्रेजो, भारत छोड़ो" और "करो या मरो" जैसे नारों से अंग्रेजों को झुकने पर मजबूर कर दिया।
वह गांधी, जिसने जलियांवाला बाग नरसंहार के विरोध में अंग्रेजों का दिया हुआ कैसर-ए-हिंद पदक लौटा दिया।
वह गांधी, जिसने सिर्फ भारत में ही नहीं, दक्षिण अफ्रीका में भी भारतीयों को एकजुट किया।
वह गांधी, जिसने "यंग इंडिया" पत्र के जरिए युवाओं को आजादी के लिए जगाया।
गांधी को गाली देना आसान है, पर उन्हें समझना बहुत कठिन है।

Comments