कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुग खरगे (Congress President Mallikarjug Kharge) के पीएम मोदी (PM Modi) को लेकर दिए गए बयान को लेकर एमपी की राजधानी भोपाल (Bhopal) में भी भाजपा के कार्यकर्ताओं (BJP workers) ने विरोध प्रदर्शन किया।
ये भी पढ़ें...
जानें क्या है पूरा मामला
बिहार की राजधानी पटना (Patna) में 25 अक्तूबर को बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह (Chief Minister Sri Krishna Singh) की जयंती के मौके पर एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Congress President Mallikarjun Kharge) का पीएम मोदी पर दिये गए बयान को लेकर भाजपा (BJP) ने देशभर में विरोध प्रदर्शन किया है। इसी कड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भोपाल में भी कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया हैं।
ये भी पढ़ें...
वाटर कैनन का हुआ इस्तेमाल
बता दें कि भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने निकले थे। इस बीच पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग कर रास्ते पर ही रोक लिया। इसके बाद भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा (BJP MLA Rameshwar Sharma) और भगवानदास सबनानी (Bhagwandas Sabnani) बैरिकेड पर चढ़ गए। पुलिस ने व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का प्रयोग किया।
भाजपा नेता और कार्यकर्ता रेडक्रॉस अस्पताल के सामने जुटे थे। यहां से सभी पैदल मार्च करते हुए कांग्रेस कार्यालय की ओर बढ़े। पुलिस ने शिवाजी नगर चौराहे के पास बैरिकेड लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की। इसी दौरान भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता (Congress party workers) आमने-सामने आ गए, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।
धक्का-मुक्की में कांग्रेस कार्यकर्ता घायल
प्रदर्शन के दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। इसमें कांग्रेस के एक कार्यकर्ता के सिर में चोट लग गई। वहीं, किसान कांग्रेस के नीमच जिला अध्यक्ष बालकिशन धाकड़ (Neemuch District President Balkishan Dhakad) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने मौके पर मौजूद दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को रोकने और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की।
खड़गे के बयान पर भाजपा का विरोध
आपको बता दें भाजपा कार्यकर्ताओं का ये पूरा विरोध प्रदर्शन उस बयान को लेकर किया जा रहा है। जो कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि "मोदी क्या, मोदी का बाप भी जाएगा।' इसके बाद भाजपा ने बयान को लेकर कड़ी आपत्ति जताई। कांग्रेस अध्यक्ष से माफी की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस की बैरिकेडिंग, वाटर कैनन के इस्तेमाल और दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच टकराव के कारण स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
.jpg)
Comments