Skip to main content

नाना पाटेकर का निधन, 75 की उम्र में गोवा में कार्डियक अरेस्ट: nana-patekar-death-cardiac-arrest-goa




समझें क्या है पूरा मामला

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर (Nana Patekar death) अब हमारे बीच नहीं रहे। गुरुवार, 8 अक्टूबर की सुबह गोवा में उनका निधन हो गया। वह 75 साल के थे। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी मौत की शुरुआती वजह कार्डियक अरेस्ट (Nana Patekar cardiac arrest) बताई जा रही है। उन्हें सुबह करीब 5.20 बजे मृत घोषित किया गया।नाना के निधन की खबर सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। उनके फैंस भी इस खबर से सदमे में हैं।

आखिरी घंटों में क्या हुआ?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाना पाटेकर गोवा के दोना पाउला इलाके में अपने घर पर थे। उस वक्त उनके साथ कुछ दोस्त और एक केयरटेकर मौजूद थे।बताया जा रहा है कि सुबह करीब 4 बजे एक दोस्त उनके घर पहुंचे। तब तक नाना की तबीयत काफी बिगड़ चुकी थी और वह धीरे-धीरे बेहोश हो रहे थे।

इसके बाद मणिपाल अस्पताल की इमरजेंसी टीम उनके घर पहुंची। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने के लिए कार्डियक मसाज शुरू की। फिर उन्हें सुबह करीब 4.20 से 4.30 बजे के बीच अस्पताल ले जाया गया।अस्पताल में करीब 45 मिनट तक CPR दी गई, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। सुबह करीब 5.20 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

ये भी पढ़ें...

https://poojabhopal.blogspot.com/2026/10/2026-shardiya-navratri-2026-dates-durga.html

डॉक्टरों ने क्या बताया?

गोवा के ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. शेखर साल्कर बताते है  कि मेडिकल टीम ने नाना को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उन्हें होश में नहीं लाया जा सका।मामला मेडिको लीगल केस यानी MLC के तौर पर दर्ज किया गया है। इसी वजह से पुलिस को भी सूचना दी गई। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

फिलहाल डॉक्टरों ने कार्डियक अरेस्ट को मौत की शुरुआती वजह बताया है। पूरी वजह जांच और रिपोर्ट आने के बाद साफ होगी।

पुणे में होगा अंतिम संस्कार

महाराष्ट्र सरकार ने नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ करने का ऐलान किया है। उनके अंतिम संस्कार की वजह सिनेमा और रंगमंच में उनके लंबे योगदान को बताया गया है।नाना के नाम फाउंडेशन के CEO गणेश थोरात के मुताबिक, अंतिम संस्कार पुणे के पास डोनजे गांव में स्थित उनके फार्महाउस में होगा। पुणे के जिलाधिकारी जितेंद्र डूडी ने भी इसकी पुष्टि की है।

नाना का पार्थिव शरीर गोवा से पुणे लाया जाएगा। अंतिम संस्कार से पहले उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।

फिल्मों में कैसा रहा नाना का सफर?

नाना पाटेकर का असली नाम विश्वनाथ पाटेकर था। उनका जन्म 1 जनवरी 1951 को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के मुरुड-जंजीरा में हुआ था। उन्होंने मुंबई के जे.जे. इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड आर्ट से पढ़ाई की थी।

फिल्मों में उनका सफर 1978 में आई फिल्म 'गमन' से शुरू हुआ। इसके बाद उन्होंने 'सलाम बॉम्बे' समेत कई फिल्मों में काम किया।

1989 में आई फिल्म 'परिंदा' ने उन्हें अलग पहचान दिलाई। इस फिल्म में उन्होंने विलेन का किरदार निभाया था और इसके लिए उन्हें अपना पहला राष्ट्रीय पुरस्कार मिला।

नाना ने एक्टिंग के साथ डायरेक्शन में भी हाथ आजमाया। उन्होंने 'प्रहार' फिल्म का निर्देशन किया। इस फिल्म के लिए उन्होंने सेना की ट्रेनिंग भी ली थी।नई पीढ़ी के दर्शक उन्हें 'वेलकम' के उदय शेट्टी के किरदार से भी खूब याद करते हैं। उनका यह किरदार लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ। 'वेलकम बैक' में भी उन्होंने दर्शकों को खूब हंसाया। वहीं 'राजनीति' में उन्होंने एक गंभीर नेता का किरदार निभाया था।

पुरस्कार और सामाजिक काम

नाना पाटेकर ने अपने जीवन में 100 फिल्में की है। उनको तीन नेशनल अवॉर्ड मिले है। इसके अलावा वो सामाजिक काम के लिए भी जाने जाते थे। सितंबर 2015 में अभिनेता ने मकरंद अनासपुर के साथ मिलकर 'नाम फाउंडेशन' (Naam Foundation)शुरू किया था। इस फाउंडेशन का उद्देश्य सूखे से प्रभावित किसानों की मदद करना था।

फिल्मी दुनिया ने दी श्रद्धांजलि

नाना के निधन की खबर सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री से श्रद्धांजलियों का सिलसिला शुरू हो गया। अक्षय कुमार, जूनियर एनटीआर और कंगना रनौत समेत कई लोगों ने उन्हें याद किया।नाना पाटेकर अपने बेबाक अंदाज, दमदार संवाद और हर किरदार को पूरी तरह निभाने के लिए जाने जाते थे। पर्दे पर निभाए उनके कई किरदार आज भी लोगों के बीच यादगार हैं।

कैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन

नाना पाटेकर का निधन 8 अक्टूबर 2026 को गोवा में हुआ। उन्हें सुबह करीब 5.20 बजे मृत घोषित किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, मौत की शुरुआती वजह कार्डियक अरेस्ट है।

नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार कहां होगा?

नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार पुणे के पास डोनजे गांव स्थित उनके फार्महाउस में होगा। महाराष्ट्र सरकार ने उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ करने का ऐलान किया है।

निधन के समय नाना पाटेकर की उम्र कितनी थी?

नाना पाटेकर 75 साल के थे। उनका जन्म 1 जनवरी 1951 को महाराष्ट्र के मुरुड-जंजीरा में हुआ था

Comments

Popular posts from this blog

सलमान खान की 'मातृभूमि' को सेंसर बोर्ड की मंजूरी, 4 दिसंबर को होगी रिलीज: salman-khan-matrubhumi-cbfc-ua-16-plus

सलमान खान  (Salman Khan) की फिल्म 'मातृभूमि' को आखिरकार सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC)  (CBFC certificate) ने फिल्म को UA 16+ सर्टिफिकेट  दिया है। करीब 2 घंटे 34 मिनट की यह फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज (Matrubhumi release date) होगी। इस फिल्म का नाम पहले 'बैटल ऑफ गलवान' रखा गया था। लेकिन बाद में मेकर्स ने इसका नाम बदलकर 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' कर दिया। फिल्म की रिलीज डेट भी कई बार बदली गई, जिसकी वजह से दर्शकों को इसका इंतजार करना पड़ा। ये भी पढ़ें... https://poojabhopal.blogspot.com/2026/09/blog-post_28.html सेंसर बोर्ड ने क्या सर्टिफिकेट दिया? सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि ' (Matrubhumi movie) को मुंबई रीजनल ऑफिस से सेंसर बोर्ड की मंजूरी मिली है। फिल्म को UA 16+ (Unrestricted Public Exhibition with Parental Guidance)  रेटिंग दी गई है। इसका मतलब है कि 16 साल से कम उम्र के बच्चे माता-पिता की देखरेख में फिल्म देख सकते हैं। CBFC (Central Board of Film Certification)  की वेबसाइट के मुताबिक, ...

रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 19वें दिन 12.70 करोड़, 64% गिरी कमाई: ramayana-box-office-collection-day-19

समझें क्या है पूरा मामला? रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' (Ranbir Kapoor Ramayana) बॉक्स ऑफिस (Ramayana Box Office Collection)  पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने दुनियाभर में 1,700 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही यह 1,700 करोड़ (Ramayana 1000 Crore Net) क्लब में शामिल होने वाली पांचवीं भारतीय फिल्म बन गई है। हालांकि, तीसरे सोमवार को फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 19वें दिन भारत में 12.70 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन (Ramayana Day 19 Collection) किया। इससे एक दिन पहले यानी रविवार को फिल्म ने 35.60 करोड़ रुपए कमाए थे। इस हिसाब से कमाई करीब 64.3% गिर गई। ये भी पढ़ें... https://poojabhopal.blogspot.com/2026/11/1-ramayana-part-1-oscar-submission.html दुनिया भर में 1,704 करोड़ रुपए की कमाई सैकनिल्क के मुताबिक, 'रामायण' का दुनियाभर में कुल कलेक्शन 1,704.65 करोड़ रुपए हो गया है। भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 955.45 करोड़ रुपए पहुंच चुका है। यानी 1,000 करोड़ रुपए का आंकड़ा छूने के लिए फिल्म को अभी 44.55...

महिला हॉकी: भारत ने चीन को 3-1 से हराकर चौथी बार जीता खिताब: womens-asian-champions-trophy-india-win

भोपाल: भारतीय महिला हॉकी टीम ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। भोपाल में शनिवार को खेले गए महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी (Women's Asian Champions Trophy) के फाइनल में भारत ने चीन को 3-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने चौथी बार इस खिताब पर कब्जा कर लिया। मैच में एक समय चीन आगे चल रहा था, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारत की ओर से दीपिका ने दो गोल किए, जबकि इशिका ने एक गोल दागा। इस जीत के साथ भारतीय टीम इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम बन गई है। चीन ने पहले गोल करके बनाई बढ़त फाइनल मुकाबले की शुरुआत भारत के लिए आसन नहीं रही। चीन ने पहले गोल करके भारतीय टीम पर दबाव बना दिया। चीन की खिलाड़ी चेन युजुन ने 24 मिनट 55 सेकेंड में गोल किया। इसके साथ ही चीन 1-0 से आगे हो गया। भारतीय टीम ने हार नहीं मानी और लगातार गोल करने के मौके तलाशती रही। आखिरकार तीसरे क्वार्टर में दीपिका ने 37 मिनट 50 सेकेंड पर गोल करके स्कोर 1-1 कर दिया। इसके बाद भारतीय टीम ने तेजी से खेलना शुरू किया। करीब सवा तीन मिनट बाद इशिका ने 41 मिनट 15 सेकेंड पर गोल दागकर भारत को 2-...