समझें क्या है पूरा मामला?
केंद्र के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, सरकार ने डीए में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी की मजंरी दे दी है। इसके कारण मंहगाई भत्ता 60 से बढ़कर 63 प्रतिशत हो गया है।रिपोर्ट में बताया गया है कि बढ़ी हुई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी। यानी कर्मचारियों (Employees) को जुलाई से अब तक का बकाया पैसा भी मिल सकता है।
हालांकि, इस फैसले की आधिकारिक पुष्टि अभी जरूरी है। इसलिए एरियर कब मिलेगा और भुगतान किस तरह होगा, इसकी सही जानकारी सरकारी आदेश आने के बाद ही मिलेगी।
ये भी पढ़ें...
https://poojabhopal.blogspot.com/2026/10/9-cyclone-arnab-andhra-pradesh-landfall.html
महंगाई भत्ता क्या होता है?
महंगाई भत्ते को अंग्रेजी में DA यानी Dearness Allowance कहते हैं। सरकार यह पैसा कर्मचारियों को बढ़ती महंगाई के असर से राहत देने के लिए देती है।यह भत्ता कर्मचारी की बेसिक सैलरी के हिसाब से तय होता है। बेसिक सैलरी जितनी ज्यादा होगी, DA के तौर पर मिलने वाली रकम भी उतनी ही ज्यादा होगी।गौरतलब है कि इस साल अप्रैल में मंहगाई भत्ता 58 से 60 प्रतिशत किया था। इसमें तीन प्रतिशत की वृद्धि की गई थी। इसके बाद डीए 63 प्रतिशत हो गया था।
ये भी पढ़ें...
https://poojabhopal.blogspot.com/2026/09/fast-fashion-overconsumption-wardrobe.html
आपकी सैलरी कितनी बढ़ेगी?
DA बढ़ने से हर कर्मचारी की सैलरी में एक जैसी बढ़ोतरी नहीं होगी। यह इस बात पर निर्भर करेगा कि उसकी बेसिक सैलरी कितनी है।इसे दो उदाहरणों से समझिए।
**पहला उदाहरण:** अगर आपकी बेसिक सैलरी ₹18,000 है, तो 3% बढ़ोतरी के हिसाब से हर महीने ₹540 ज्यादा मिलेंगे।
**दूसरा उदाहरण:** अगर आपकी बेसिक सैलरी ₹56,100 है, तो हर महीने करीब ₹1,683 ज्यादा मिलेंगे।यानी बेसिक सैलरी जितनी ज्यादा होगी, DA में बढ़ोतरी से मिलने वाला फायदा भी उतना ही ज्यादा होगा।ध्यान रखें कि ये रकम टैक्स और दूसरी कटौतियों से पहले की है। इसलिए खाते में आने वाली वास्तविक सैलरी थोड़ी अलग हो सकती है।
एरियर कब मिलेगा?
रिपोर्ट्स की मानें तो बढ़ा हुए 1 जुलाई 2026 लागू होगा। ऐसे में जो कर्मचारियों को जुलाई, अगस्त और सितंबर का बकाया पैसा यानी एरियर (Arrears) मिलेगा। हालांकि एरियर किस तारीख को खाते में डाला जाएगा । अक्तूबर की सैलरी नई दर से मिलेगी इसको लेकर कोई भी जानकारी स्पष्ट नहीं है।
पेंशनर्स को क्या फायदा होगा?
इस फैसले का फायदा पेंशनर्स को भी मिल सकता है। कर्मचारियों को DA मिलता है, जबकि रिटायर हो चुके कर्मचारियों को महंगाई राहत यानी DR (Dearness Relief) दी जाती है।
DR( Dearness Relief) की गणना बेसिक पेंशन के आधार पर होती है। इसका मकसद बढ़ती महंगाई के कारण पेंशनर्स पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को कम करना है।
रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 68 लाख पेंशनर्स को इस बढ़ोतरी का फायदा मिल सकता है। हालांकि, लाभार्थियों की सही संख्या की आधिकारिक पुष्टि जरूरी है।
कितनी बार बढ़ता है DA
केंद्र सरकार आमतौर पर साल में दो बार महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में बदलाव करती है। ये बदलाव जनवरी और जुलाई से लागू किए जाते हैं।DA तय करने में मंहगाई की अहम भूमिका होती है। जिसके आंकड़ों के जरिए डीए तय होता है।
डीए तय करने के दौरान मंहगाई के आंकड़ों की भूमिका काफी जरूरी होती है। इसके लिए औद्योगिक कामगारों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक को आधार लिया जाता है।आसान भाषा में कहें तो दैनिका की चीजों के दामों में अंतर को देखते हुए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का फैसला लिया जाता है।
राज्य सरकार के कर्मचारियों को लाभ
अब सवाल आता है कि ये डीए राज्य सरकार के कर्मचारियों को भी मिलेगा। इसका जवाब है नहीं ये डीए केवल केंद्र सरकार के (Central Government Employees) कर्मचारियों और पेंशनर्स (Pensioners) के लिए है। राज्य के कर्मचारियों का डीए संबंधित राज्य सरकार अपने हिसाब से तय करती है।
.jpg)

Comments