नंदीग्राम में BJP की बड़ी जीत, शुभेंदु अधिकारी का रिकॉर्ड टूटा: Prelink: nandigram-bjp-win-shuvendu-adhikari-record-broken
समझें क्या है पूरा मामला
चार राज्यों की 6 सीटों पर हुए उपचुनाव (By-election) के परिणाम आ गए हैं।नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र (Nandigram Assembly constituency) में बीजेपी (BJP) की बड़ी जीत दर्ज करते हुए हसीरानी रथ ने 1.22 लाख वोटों से जीत हासिल की है। तमिलनाडु (Tamil Nadu) में TVK (Tamilaga Vettri Kazhagam) और पुडुचेरी (Puducherry) में National Democratic Alliance (NDA) ने जीत हासिल की है।
ये भी पढे़ं...
उम्मीदवारों को इतने मिले वोट
चार राज्यों की 6 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम सीट पर BJP उम्मीदवार हसीरानी रथ ने बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने 1 लाख 22 हजार 753 वोटों के अंतर से चुनाव जीता। उन्हें कुल 1 लाख 64 हजार 427 वोट मिले।
ये भी पढे़ं...
शुभेंदु अधिकारी रिकॉर्ड नंदीग्राम
इस जीत के साथ ही हसीरानी रथ ने नंदीग्राम सीट पर अब तक की सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड बना दिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड शुभेंदु अधिकारी के नाम था। साल 2016 में शुभेंदु अधिकारी ने TMC के टिकट पर चुनाव लड़ते हुए CPI उम्मीदवार अब्दुल कबीर शेख को 81 हजार 230 वोटों से हराया था।
पश्चिम बंगाल की ही रेजीनगर सीट पर भी BJP ने जीत दर्ज की है। यहां पार्टी के उम्मीदवार सखाराव सरकार ने 75 हजार 661 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।
तमिलनाडु TVK पुडुचेरी NDA
वहीं, तमिलनाडु में मुख्यमंत्री विजय की पार्टी TVK ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है। पार्टी ने मदुरंतकम और धारापुरम सीटों पर जीत हासिल की।
वहीं असम की नगांव लोकसभा सीट से बीजेपी आगे चल रही है ।पुडुचेरी की थट्टनचावडी सीट पर एनडीए समर्थित AINRC उम्मीदवार अशोक आनंद ने जीत दर्ज की है।
6 अक्टूबर को हुआ था मतदान
आपको बता दें कि चार राज्यों की 6 सीटों पर 6 अक्टूबर को मतदान हुआ था। अब उपचुनाव के नतीजों के बाद अलग-अलग राज्यों में राजनीतिक दलों की स्थिति को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
FAQ
Q1. नंदीग्राम उपचुनाव में किसने जीत दर्ज की?
नंदीग्राम सीट पर BJP उम्मीदवार हसीरानी रथ ने जीत दर्ज की। उन्होंने 1,22,753 वोटों के अंतर से चुनाव जीता।
Q2. हसीरानी रथ को नंदीग्राम में कितने वोट मिले?
हसीरानी रथ को कुल 1,64,427 वोट मिले।
Q3. नंदीग्राम में जीत का पिछला रिकॉर्ड किसके नाम था?
नंदीग्राम में सबसे बड़ी जीत का पिछला रिकॉर्ड शुभेंदु अधिकारी के नाम था। उन्होंने 2016 में TMC के टिकट पर 81,230 वोटों से जीत हासिल की थी।
Q4. तमिलनाडु की किन सीटों पर TVK ने जीत दर्ज की?
तमिलनाडु में TVK ने मदुरंतकम और धारापुरम सीटों पर जीत दर्ज की।
Q5. पुडुचेरी की थट्टनचावडी सीट पर किसने जीत हासिल की?
थट्टनचावडी सीट पर NDA समर्थित AINRC उम्मीदवार अशोक आनंद ने जीत दर्ज की।
.jpg)
Comments