SIR पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI बोले- हमें सब पता है, जांच करेंगे: sir-supreme-court-hearing-ec-reply
सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में SIR (Special Intensive Revision) को लेकर आज सुनवाई की गई। इस बीच कोर्ट ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) समेत विपक्ष के सभी नेताओं से 10 दिन में इलेक्शन कमीशन के जवाब पर अपना पक्ष देने को कहा। मामले की अगली सुनवाई 17 नवंबर को होगी। इस बीच इलेक्शन कमीशन ने कोर्ट को बताया कि SIR को लेकर सभी फैसले में तीनों आयुक्तों की सहमति थी।
ये भी पढ़ें...
क्या है पूरा मामला?
आपको बता दें कि चुनाव आयोग (Election Commission) मतदाता सूची (Voter List) में जांच पड़ताल को लेकर SIR लाया। इस प्रक्रिया को लेकर राहुल गांधी समेत तमाम विपक्ष के नेता सवाल उठा रहे हैं। जिसको लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है।
ये भी पढ़ें...
कोर्ट में क्या हुआ?
सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई । इस दौरान याचिकाकर्ताओं की ओर से वकील अभिषेक मनु सिघंवी पेश हुए। उन्होंने कहा कि इलेक्शन कमीशन ने सोमवार को अपना जवाब दिया था। ऐसे में याचिकाकर्ताओं को अपना पक्ष रखने के लिए थोड़ा समय चाहिए।
इसके बाद कोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए 10 दिन का समय दिया। अब इस मामले की अगली सुनवाई 17 नवंबर को होगी।
CJI ने क्या कहा?
सुनवाई के बीच अभिषेक मनु सिंघवी ने इलेक्शन कमीशन की मीटिंग और बातचीत से संबंधित रिकॉर्ड सुरक्षित रखने की मांग की। उन्होंने कहा कि इन रिकॉर्ड को संभालकर रखाना चाहिए, जिससे आवश्यकता होने पर जांच की जाएं।
इस पर CJI सूर्यकांत (CJI Surya Kant) ने कहा, “हमें सब पता है। हम जांच करेंगे।”
वहीं एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार कोर्ट ने इलेक्शन कमीशन, मुख्य चुनाव आयुक्त और दोनों अन्य चुनाव आयुक्तों से जवाब मांगे है। रिपोर्ट में आयोग के रिकॉर्ड की न्यायिक जांच की मांग की जिक्र भी किया है।
क्या बोला आयोग
चुनाव आयोग ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया। इसमें आयोग ने कहा कि SIR से जुड़े सभी फैसले तीनों आयुक्तों की सहमति से लिए गए हैं।
आयोग के मुताबिक, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी भी इन फैसलों से सहमत थे। हलफनामे पर तीनों के हस्ताक्षर हैं।
आयोग ने यह भी कहा कि किसी फाइल पर लिखे सवाल, सुझाव या आपत्तियों को अंतिम फैसले का विरोध नहीं माना जाना चाहिए। उसके मुताबिक, फाइल में कई तरह की टिप्पणियां हो सकती हैं, लेकिन इससे यह साबित नहीं होता कि अंतिम फैसले पर सहमति नहीं थी।
वोटर लिस्ट में नाम नहीं मिला तो
चुनाव आयोग ने बताया कि SIR के फॉर्म-6 में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आयोग के मुताबिक, नियमों में बदलाव करने का अधिकार केंद्र सरकार के पास है।
जिन भी लोगों के नाम पुरानी मतदाता सूची में नहीं जुड़े हैं, उनके दस्तावेज को बूथ लेवल ऑफिसर घर जाकर लेगा। इसके बाद दस्तावेजों को अपलोड किया जाएगा।
आयोग ने कहा कि किसी भी वोटर को परेशान होने की आवश्यकता नहीं। जहां तक जरूरी होगा ऑनलाइन ही सुनवाई की जाएगी।
हालांकि, इन व्यवस्थाओं को जमीन पर किस तरह लागू किया जाएगा, यह देखना बाकी है।
मतदाता सूची में कौन जोड़ेगा नाम
चुनाव आयोग के मुताबिक, किसी भी व्यक्ति का नाम वोटर लिस्ट में अपने आप न जोड़ा जा सकता है और न हटाया जा सकता है। इसके लिए संबंधित अधिकारी का आदेश जरूरी है।
इस अधिकारी को ERO यानी इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर कहा जाता है। आयोग ने कोर्ट में यही बात दोहराई है कि ERO के आदेश के बिना किसी का नाम जोड़ने या हटाने का फैसला नहीं लिया जाएगा।
ECINet की जांच के लिए समिति
चुनाव आयोग ने बताया कि ECINet प्लेटफॉर्म की जांच के लिए विशेषज्ञों की एक समिति बनाई गई है। इसमें IIT मद्रास और IISc बेंगलुरु के विशेषज्ञ शामिल हैं।
यह समिति जांच करेगी कि प्लेटफॉर्म सही तरीके से काम कर रहा है या नहीं। साथ ही यह भी देखा जाएगा कि तय नियमों का पालन हो रहा है या नहीं।
CEC को हटाने पर आयोग ने क्या कहा?
वहीं मुख्य चुनाव आयुक्त (Chief Election Commissioner) को हटाने के सवाल पर आयोग ने कहा कि जिस प्रक्रिया के तहत सुप्रीम कोर्ट के जज को हटाने का प्रावधान है। उसी प्रावधान के तहत आयोग के सदस्यों को हटाने का प्रावधान है।
आयोग ने अभी छोटा जवाब क्यों दिया?
आयोग की मानें तो दशहरे और अन्य अवकाश के चलते जवाब छोटा दिया गया है। आवश्यकता पड़ने पर आयोग हर आरोप पर विस्तार से अपना पक्ष देगा।
.jpg)
Comments