Skip to main content

दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला: "चंदा चोरों को भेजो जेल, देश में फिर से हो बैलेट पेपर से चुनाव": digvijaya-singh-chanda-chor-ballet-paper-statement


उज्जैन। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) की उज्जैन से अयोध्या तक निकाली जा रही सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा का बुधवार को दूसरा दिन है। सुबह करीब 10 बजे तराना रोड स्थित श्री साईं कुंज कॉलोनी से यात्रा शुरू हुई। दिग्विजय सिंह अपने समर्थकों के साथ पैदल चल रहे हैं।
हाथ में डंडा लेकर चल रहे दिग्विजय सिंह ने चंदा चोरी और वोट चोरी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, “चंदा चोरों को पकड़ो और जेल भेजो, उन्हें बचाओ मत। वोट चोरी बंद करो। हमें EVM (Electronic Voting Machine)  नहीं चाहिए, बैलेट पेपर से चुनाव कराओ।”
ये भी पढ़े...
950 किलोमीटर की करेंगे यात्रा
दिग्विजय सिंह की यह यात्रा करीब 950 किलोमीटर लंबी है। इसे लगभग 70 दिन में पूरा करके अयोध्या (Ayodhya) के राम मंदिर (Ram Mandir) तक पहुंचने की योजना है।
यात्रा के दूसरे दिन पिंगलेश्वर जोड़, नहारिया जोड़, सायराखेड़ी और देवनखेड़ी होते हुए ताजपुर जोड़ पहुंचने का कार्यक्रम था। यहां भोजन और आराम के बाद यात्रा आगे बढ़नी थी। रात में देवास जिले के सिंदूरिया गांव में पड़ाव प्रस्तावित था।
ये भी पढ़े...
सनातन में सीता का नहीं होता अपमान
दैनिक भास्कर से बातचीत में दिग्विजय सिंह ने अपनी यात्रा को शिव धाम से राम धाम तक की यात्रा बताया।
इस दौरान उन्होंने समर्थकों के साथ ‘बम-बम भोले’ के नारे लगाए। जवाब में समर्थकों ने ‘जय सियाराम’ कहा। दिग्विजय सिंह ने कहा कि सनातनी परंपरा में सीता जी का अपमान नहीं किया जाता।
हर्षा रिछारिया पर क्या बोले 
मॉडल से साध्वी बनीं हर्षा रिछारिया उर्फ हर्षानंद गिरि (Harsha Richharia alias Harshanand Giri) ने दिग्विजय सिंह की यात्रा पर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि राम मंदिर बनने के समय ऐसा उत्साह नहीं दिखा, जैसा अब मंदिर के चंदे पर सवाल उठाने के दौरान दिखाई दे रहा है।
जब दिग्विजय सिंह से इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया मांगी गई, तो उन्होंने कहा, “उन्हें छोड़ दीजिए। मैं जानता भी नहीं उनको।”
सनातनियों के स्वाभिमान को ठेस: अमृता राय 
दिग्विजय सिंह की पत्नी अमृता राय (Amrita Rai) ने कहा कि यह यात्रा हर धर्म के व्यक्ति के स्वाभिमान को जगाने का प्रयास है।
उनके मुताबिक, चढ़ावे की चोरी और धर्म के नाम पर धोखाधड़ी जैसी घटनाओं से सनातन धर्म को मानने वाले लोगों के स्वाभिमान को ठेस पहुंची है। यात्रा के जरिए इन्हीं मुद्दों को उठाया जा रहा है।
3 हजार लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
यात्रा के प्रभारी चंदर सिंह सोंधिया ने बताया कि अब तक करीब 3 हजार लोगों ने यात्रा में स्थायी रूप से शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। इसके अलावा हजारों लोग अलग-अलग जगहों पर यात्रा से जुड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य सनातन धर्म की सही व्याख्या करना और भगवान के प्रति समर्पण का संदेश लोगों तक पहुंचाना है।
चढ़ावे की चोरी पर उठाए सवाल
यात्रा शुरू होने से पहले दिग्विजय सिंह ने कहा था कि सनातन धर्म के नाम पर चुनाव लड़ने और चंदा जुटाने में कथित गड़बड़ियों के बारे में लोगों को बताना इस यात्रा का उद्देश्य है।
उन्होंने राम जन्मभूमि के लिए जुटाए गए चंदे में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कहा था कि इस मामले में छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई हुई, लेकिन बड़े अधिकारियों की जिम्मेदारी तय नहीं की गई।
दिग्विजय सिंह ने वोट चोरी और नोट चोरी के मुद्दे भी उठाए हैं। यात्रा के दौरान पर्चे बांटने और राष्ट्रपति के नाम रिपोर्ट सौंपने की बात भी कही गई है।
दिग्विजय सिंह का कहना है कि यात्रा का मकसद किसी के खिलाफ राजनीतिक इस्तेमाल करना नहीं, बल्कि लोगों के सामने अपनी बात रखना और न्याय की मांग करना है।
उन्होंने बताया कि अपनी गैरमौजूदगी में यात्रा से जुड़े संवाद की जिम्मेदारी पत्नी अमृता राय को सौंप रहे हैं। अमृता राय उनकी प्रवक्ता होंगी, जबकि उनकी अनुपस्थिति में योगेंद्र परिहार सह-प्रवक्ता की जिम्मेदारी संभालेंगे।
उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया बोले
उज्जैन से भाजपा सांसद अनिल फिरोजिया ने दिग्विजय सिंह की यात्रा को राजनीतिक नौटंकी बताया।
उन्होंने कहा कि सनातन धर्म का ध्वज भगवा है, लेकिन यात्रा में भगवा ध्वज दिखाई नहीं दे रहा है। तिरंगे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह देश का मान, सम्मान और अभिमान है। लाखों क्रांतिकारियों ने इसके लिए अपनी जान कुर्बान की, लेकिन यात्रा में इसे भी साथ लेकर चलने से परहेज किया जा रहा है।
फिरोजिया ने आरोप लगाया कि दिग्विजय सिंह अपने बेटे की राजनीति चमकाने के लिए यह यात्रा निकाल रहे हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि कांग्रेस के लोग भी उनके साथ नहीं हैं।


Comments

Popular posts from this blog

सलमान खान की 'मातृभूमि' को सेंसर बोर्ड की मंजूरी, 4 दिसंबर को होगी रिलीज: salman-khan-matrubhumi-cbfc-ua-16-plus

सलमान खान  (Salman Khan) की फिल्म 'मातृभूमि' को आखिरकार सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC)  (CBFC certificate) ने फिल्म को UA 16+ सर्टिफिकेट  दिया है। करीब 2 घंटे 34 मिनट की यह फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज (Matrubhumi release date) होगी। इस फिल्म का नाम पहले 'बैटल ऑफ गलवान' रखा गया था। लेकिन बाद में मेकर्स ने इसका नाम बदलकर 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' कर दिया। फिल्म की रिलीज डेट भी कई बार बदली गई, जिसकी वजह से दर्शकों को इसका इंतजार करना पड़ा। ये भी पढ़ें... https://poojabhopal.blogspot.com/2026/09/blog-post_28.html सेंसर बोर्ड ने क्या सर्टिफिकेट दिया? सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि ' (Matrubhumi movie) को मुंबई रीजनल ऑफिस से सेंसर बोर्ड की मंजूरी मिली है। फिल्म को UA 16+ (Unrestricted Public Exhibition with Parental Guidance)  रेटिंग दी गई है। इसका मतलब है कि 16 साल से कम उम्र के बच्चे माता-पिता की देखरेख में फिल्म देख सकते हैं। CBFC (Central Board of Film Certification)  की वेबसाइट के मुताबिक, ...

रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 19वें दिन 12.70 करोड़, 64% गिरी कमाई: ramayana-box-office-collection-day-19

समझें क्या है पूरा मामला? रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' (Ranbir Kapoor Ramayana) बॉक्स ऑफिस (Ramayana Box Office Collection)  पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने दुनियाभर में 1,700 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही यह 1,700 करोड़ (Ramayana 1000 Crore Net) क्लब में शामिल होने वाली पांचवीं भारतीय फिल्म बन गई है। हालांकि, तीसरे सोमवार को फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 19वें दिन भारत में 12.70 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन (Ramayana Day 19 Collection) किया। इससे एक दिन पहले यानी रविवार को फिल्म ने 35.60 करोड़ रुपए कमाए थे। इस हिसाब से कमाई करीब 64.3% गिर गई। ये भी पढ़ें... https://poojabhopal.blogspot.com/2026/11/1-ramayana-part-1-oscar-submission.html दुनिया भर में 1,704 करोड़ रुपए की कमाई सैकनिल्क के मुताबिक, 'रामायण' का दुनियाभर में कुल कलेक्शन 1,704.65 करोड़ रुपए हो गया है। भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 955.45 करोड़ रुपए पहुंच चुका है। यानी 1,000 करोड़ रुपए का आंकड़ा छूने के लिए फिल्म को अभी 44.55...

महिला हॉकी: भारत ने चीन को 3-1 से हराकर चौथी बार जीता खिताब: womens-asian-champions-trophy-india-win

भोपाल: भारतीय महिला हॉकी टीम ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। भोपाल में शनिवार को खेले गए महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी (Women's Asian Champions Trophy) के फाइनल में भारत ने चीन को 3-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने चौथी बार इस खिताब पर कब्जा कर लिया। मैच में एक समय चीन आगे चल रहा था, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारत की ओर से दीपिका ने दो गोल किए, जबकि इशिका ने एक गोल दागा। इस जीत के साथ भारतीय टीम इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम बन गई है। चीन ने पहले गोल करके बनाई बढ़त फाइनल मुकाबले की शुरुआत भारत के लिए आसन नहीं रही। चीन ने पहले गोल करके भारतीय टीम पर दबाव बना दिया। चीन की खिलाड़ी चेन युजुन ने 24 मिनट 55 सेकेंड में गोल किया। इसके साथ ही चीन 1-0 से आगे हो गया। भारतीय टीम ने हार नहीं मानी और लगातार गोल करने के मौके तलाशती रही। आखिरकार तीसरे क्वार्टर में दीपिका ने 37 मिनट 50 सेकेंड पर गोल करके स्कोर 1-1 कर दिया। इसके बाद भारतीय टीम ने तेजी से खेलना शुरू किया। करीब सवा तीन मिनट बाद इशिका ने 41 मिनट 15 सेकेंड पर गोल दागकर भारत को 2-...