Skip to main content

WEST BENGAL ELECTION: पश्चिम बंगाल में अंतिम चरण की वोटिंग कल, 142 सीटों पर डाले जाएंगे वोट


भोपाल। पश्चिम बंगाल में कल दूसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान किए जाने वाले है। बंगाल की सभी 142 सीटों के लिए कल वोट डाले जाने वाले है। बता दें कि इससे पहले बंगाल की 152 सीटों के लिए 92 प्रतिशत वोटिंग की गयी थी। वहीं कल होने वाली वोटिंग काफी अहम मानी जा रही है। जो 4 मई को आने वाले चुनाव के परिणाम में काफी अहम भूमिका निभाने वाली है। ऐसे में ये देखना बड़ा ही दिलचस्प होने वाला है कि आखिर कल लोगों का चुनाव को लेकर कैसा उत्साह रहने वाला है।


आईपीएस अजय पाल शर्मा भेजे गए बंगाल

वहीं भाजपा ने पर्यवेक्षक के रूप में यूपी के सिंघम कहे जाने वाले आईपीएस अजय पाल वर्मा को बंगाल भेजा दिया है। जो चुनाव में पर्यवेक्षक के तौर पर बंगाल आएं है। जिन पर एक तरफ सत्ताधरी पार्टी तृणमूल कांग्रेस हमलावर हो गयी है। दूसरी तरफ सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आईपीएस अजय पाल वर्मा को भाजपा का एंजेट बताया है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि भाजपा चाहे कुछ भी कर ले लेकिन हर बार की तरह इस बार भी सत्ताधरी पार्टी तृणमूल कांग्रेस ही राज्य में अपनी सरकार बनाएंगी।


चुनाव आयोग ने चुनाव शांतिपूर्ण कराने की कहीं बात

दूसरी तरफ चुनाव आयोग ने कहा है कि कल होने वाले मतदान के लिए तैयारियां तेज कर ली है। कल मतदान शांतिपूर्ण हो । इसके लिए आयोग ने तैयारियां पुख्तां कर ली है। इस बीच चुनाव के समय हिंसा करने वाले लोगों को बिल्कुल भी बक्शां नहीं जाएगा। उन पर आयोग सख्ती दिखाते नजर आ रहा है।


सुरक्षा के लिहाजा चुनाव वाले जिलों में NIA तैनात

बता दें कि सुरक्षा के मद्देनजर चुनाव वाले जिलों में एनआईए की टीमों को तैनात कर दिया गया है। हुगली, नदिया और कोलकता सहित प्रमुख जिलों में एनआईए की टीमें तैनात की गयी है। इस दौरान हिंसा करने वाले और चुनाव में बाधा डालने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जाएंगी।


जानें किस जिले में कितनी सीटों पर चुनाव

बता दें कि कल पश्चिम बंगाल में विधानसभा की 142 सीटों के लिए मतदान किए जाने वाले है। उत्तर 24 परगना की 33 सीट, दक्षिण 24 परगना में 31, हावड़ा में 16 और नदिया में 17 हुगली में 18, पूर्वी बर्धमान में 16 और कोलकता में 11 सीट पर कल चुनाव होने वाले है।

टीएमसी ने जीत का किया दावा

बता दें कि कल होने वाले चुनाव को लेकर एक तरफ भाजपा में उत्साह दिखा रहा है। दूसरी तरफ टीएमसी ने जीत को लेकर बड़ा दावा किया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि टीएमसी एक बार फिर भारी मतों से चुनाव जीतने वाली है। दूसरी तरफ भाजपा नेता ने कहा कि इस बार भाजपा का कमल पश्चिम बंगाल में खिलने वाला है।





Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..