भोपाल। नया महीना मतलब उसके साथ नये बदलाव जिनका सीधा संबंध हम से जुड़ा हुआ होता है। जिसे अगर हम समय रहते जान ले तो काफी हद तक नफे नुकसान से बचा जा सकता है।
ऑनलाइन गेम में होने जा रहे है अहम बदलाव
बता दें कि अगर आप ऑनलाइन गेम खेलने के शौकीन है तो ये खबर आपके लिए है। बता दें कि 1 मई से ऑनलाइन गेम नियम 2026 लागू हो रहा है। जिसके तहत गेम को तीन हिस्सों में बांट दिया जाएगा। जिसमें मनी गेम, सोशल गेम और ई-स्पोट्रर्स शामिल होंगे। इसके अलावा अब विदेशी कंपनियों को भारत में अपने खेलों को लाने के लिए भारतीय कानून के मुताबिक कानून लाना होगा। जिसमें जोखिम वाले खेलों में माता-पिता की सहमति शामिल होंगी।
PNG से LNG में हो सकता है बदलाव
बता दें कि अमेरिका-इजराइल-और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर अब देश में घरेलु गैस और पेट्रोल डीजल के दामों में देखने को मिल सकता है। जिसके बाद पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी हो सकती है। इसके अलावा हवाई यात्रा के मंहगे होने के भी आसार है।
मई में बैंक की बंपर छुट्टियां
बता दें कि अगर आप मई के माह में बैंक में जरूरी काम के लिए जाने का सोच रहे है। तो इससे पहले अच्छा होगा। कि आप एक बार मई में पड़ने वाले शासकीय अवकाश और महत्वपूर्ण दिवस देख ले जिसके बाद ही बैंक जाएं। वरना आपको बैंक से बिना काम करवाएं वापस लौटना पड़ सकता है।
क्रेडिट कार्ड में होने जा रहा है बड़ा बदलाव
बता दें कि अगर आपका SBI कार्ड है। तो ये जरूरी चीज ध्यान रख ले। क्रेडिट कार्ड में तीसरा बड़ा बदलाव होने जा रहा है। जिसमें लेट फीस पर आपको अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ सकती है। अगर आपका क्रेडिट कार्ड पेमेंट 100 रूपये से ज्यादा है 500 के बीच में है तो इसके लिए आपको 100 रूपये तक लेट फीस के रूप में चुुकाना पड़ सकता है।

Comments