Skip to main content

Iran US War: ईरान ने अमेरिका को भेजा शांति प्रस्ताव, रखी दो बड़ी शर्तें


भोपाल। लंबे समय से अमेरिका और ईरान की शांति वार्ता को लेकर बनी असहमति के बीच ईरान से एक बड़ी खुशखबरी सामने आयी है।ईरान ने अमेरिका को शांति का प्रस्ताव भेजा है। जिसकी पहली शर्त ही युद्ध खत्म करने और होर्मुज जलडमरूस्थल स्थल खोलने की बात कही गई है।

जानें, ईरान ने अमेरिका को क्या दिया प्रस्ताव

बता दें कि ईरान ने अमेरिका को शांति वार्ता के लिए एक नया प्रस्ताव भेजा है। जिसके तहत ईरान ने अमेरिका से शांति वार्ता के लिए नई शर्त रखी है। जिसकी पहली शर्त ही युद्ध को पूरी तरह से खत्म करना है। दूसरी तरफ होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते को  खोलना है। जिसमें अमेरिका ने नाकेबंदी कर रखी है। जिसके बाद ही ईरान परमाणु कार्यक्रम को लेकर बातचीत कर सकता है। हालांकि अमेरिका ने इस प्रस्ताव को लेकर अभी कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है।


राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिए ये बड़े संकेत

बता दें कि ईरान ने शांति प्रस्ताव पाकिस्तान के जरिए अमेरिका को भेजा है। जिसको लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोई खास प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि इस बीच ट्रंप ने ये संकेत दे डाले है कि वो अभी युद्ध खत्म करने के मूड में नहीं है। रहा सवाल अमेरिका के द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य में नाकेबंदी जारी रखना तो राष्ट्रपति ने ऐसे कोई भी संकेत नहीं दिए है। जिससे ये संकेत मिले अमेरिका ने होर्मुज में नाकेबंदी को खोलने को तैयार है।


रूस जा सकते है ईरानी विदेशी मंत्री अब्बास अराघची

बता दें कि ईरान विदेश मंत्री पाकिस्तान से संपर्क बनाए हुए है लेकिन अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता को लेकर कोई ठोस रणनीति नहीं बन पा रही है। जिसको देखते हुए ऐसे कयास लगाएं जा रहे है। कि ईरान के विदेश मंत्री आगे की रणनीति बनाने को लेकर रूस जा सकते है। जहां वो रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन से बातचीत कर सकते है।

ईरान के अंदर ही नहीं बन पा रही है आपसी सहमति

बता दें कि अमेरिका को ईरान के बीच शांति वार्ता कराने को लेकर मिस्र, तुर्की और पाकिस्तान मध्यस्थता करने की कोशिश कर रहे है। जिस बीच ईरान ने ये साफ कर दिया है। कि वो अमेरिका की युद्ध समाप्त करने के लिए ऐसी कोई भी शर्त नहीं मानेगा..जो ईरान के हितों के अनुकूल न हो। वहीं दूसरी तरफ ईरान के शांति प्रस्ताव को लेकर अमेरिका ने कोई खास प्रतिक्रिया नहीं दी हैं जिसको देकर ये समझा जा सकता है कि फिलहाल ये युद्ध अभी खत्म होते तो नजर नहीं आ रहा है।


 





 

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..