जिसके पास अपार ज्ञान है इसके बावजूद वो क ई तरह की परेशानी से गुजर रहा है । जहां वो 9 घंटे की नौकरी करके भी खुश नहीं हैं। जहां वो पैसा कमाकर भी संतोष नहीं पा रहा है जहां उसे कुछ खाली सा लग रहा है।
जो अपने को बहुत आधुनिक मानता है उसके बावजूद उसके पास शुद्ध हवा क्या शुद्ध पानी भी नहीं है।
जहां अप्रैल का महीना अभी चल ही रहा है और गर्मी हद से ज्यादा बढ़ गयी है। जहां 10 बजे के बाद घर से निकलना मुश्किल हो गया है। दो वक्त की रोटी के लिए बाहर समय गुजरना मुश्किल हो गया है । जहां वो खोज रहा पेड़ की छांव लेकिन छांव कहीं नहीं है।
जहां पानी की किल्लत बढ़ रही है।
अगर वो अब भी न माना तो वो दिन दूर नहीं जब उसे क ई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उसे कुछ नहीं तो अपनी दैनिक दिनचर्या में थोड़ा ध्यान तो रखना होगा ताकि वो किसी के लिए परेशानी न बने और न ही परेशानी का कारण बने।
जिसके लिए उसे पानी, भोजन जैसे मूलभूत चीजों को जरूरत के मुताबिक ही खर्च करना होगा। एक बार पहने कपड़े वो दुबारा नहीं पहन सकता ये गलतफहमी खत्म करनी होगी । ताकि वो अपनी आने वाली पीढ़ी को अच्छा नहीं तो कुछ ऐसा बुरा न दें जो आने वाली जनरेशन के लिए बन जाएं समस्या।
आज के समय में हम वो इंसान बन चुके हैं। जिसे नाम के लिए पढ़ लिखी क ई डिग्रियां है। जो अपने आप को जो एआई की समझता अगली जनरेशन है।

Comments