तुझें देखती हूँ तो समझ में आता है मां
खाली बैठने से कुछ नहीं
जीवन में मेहनत ही ऱंग लाती है मां
कैसे कर लेती हो तुम इतना सब
कुछ समझ नहीं आता है मां।
जाना जल्दी हमें होता है
उठ तुम जाती हो मां,
तबीयत हमारी खराब होती है
घबरा तुम जाती हो मां
हर रोज जीवन में नयी सीख दे जाती
हो मां।
तुम्हारी हिम्मत देखा कर न जाने कितने
लोग अपने सपने को पाते है मां।
जिंदगी में असली संघर्ष क्या है?
ये तुम बता जाती हो मां।
आज कोई भी इंसान अगर अपने पैर
पर खड़ा है
तो उसकी वजह सिर्फ तुम हो मां।

Comments