मनुष्य नहीं होत बलवान समय होत बलवान ,अर्थात् मनुष्य ताकतवार नहीं होता बल्कि समय होता हैं जो मनुष्य इसका उपयोग अच्छी तरह से कर लेता हैं वह अपने जीवन में सार्थकता पा लेता हैं और एक बेहतर रास्तें की ओर चल पड़ता हैं जो समय तुम्हारें पास आज हैं वह कल नहीं होगा इसलिये हर समय का उपयोग करों ।
कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है। आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो।
Comments